229 वित्तीय अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अभिलेख अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर ने सूपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के लिए 229 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।

 इनमें वित्तीय अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स, चिकित्सा अभिलेख अधिकारी समेत अन्य पद शामिल हैं। 

इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

डाक से आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 07 दिसंबर 2018 है। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है : 

वित्तीय अधिकारी/ए.ओ, पद :

 01 (अनारक्षित)
योग्यता :

 वित्त विभाग से प्रतिनियुक्ति द्वारा।

आयु सीमा :

 न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

नर्सिंग अधीक्षक, पद : 

01 (अनारक्षित)
योग्यता :

 मेट्रन के पद पर पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उपरोक्त पद) : 

15,600 से 39,100 रुपये। पे बैंड 5,400 रुपये। 

नर्सिंग सिस्टर, पद : 09 (अनारक्षित : 05)
योग्यता 

नर्सिंग में पोस्ट बेसिक बीएससी/बीएससी/ एमएससी डिग्री प्राप्त हो। या
- नर्सिन प्रशासन से नर्सिंग में सर्टिफिकेट प्राप्त होने के साथ स्टाफ परिचारिका या समकक्ष पद पर पांच वर्षों का अनुभव हो।

- महाकौशल नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर हो।

वेतनमान : 

9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 3,600 रुपये।

स्टाफ नर्स, पद :

 150 (अनारक्षित : 75)
योग्यता 

भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों में बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- नर्सिंग में बीएससी या जनरल नर्सिंग एवं ज्येष्ठ प्रसूति विज्ञान में प्रशिक्षित हो।
- मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत हो।

वेतनमान :

 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,800 रुपये।
         

चिकित्सा अभिलेख अधिकारी, पद : 

01 (अनारक्षित)
योग्यता :

 किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ अभिलेख/तकनीकी में एक वर्ष का प्रशिक्षण होना जरूरी है।

वेतनमान : 

15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5,400 रुपये।

लैब टेक्निशियन, पद : 

03 (अनारक्षित : 02)
योग्यता : 

बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों में बारहवीं पास हो। 
- पेथोलॉजी टेक्निशियन (डीएमएलटी)/ क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए।
- मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद् में पंजीकरण हो।

वेतनमान 

5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,800 रुपये।


 पैथ लैब टेक्निशियन, पद :

 04 (अनारक्षित : 02)
योग्यता :

 बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों में बारहवीं पास हो।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से कार्डियो थोरेसिक टेक्निशियन का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद् में पंजीकरण हो।


वेतनमान :

 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,800 रुपये।

एनेस्थिसिया टेक्निशियन, पद :

 02 (अनारक्षित : 01)

कार्डियोथोरोसिक टेक्निशियन, पद : 

02 (अनारक्षित : 01)

ईसीजी टेक्निशियन, पद : 

02 (अनारक्षित : 01)

डायलेसिस टेक्निशियन, पद :

 10 (अनारक्षित : 05)
ओटी टेक्निशियन, पद :

 07 (अनारक्षित : 04)

रेडियोग्राफर, पद : 

03 (अनारक्षित : 02)

योग्यता (उपरोक्त पद) :

 बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों में बारहवीं पास हो।

- मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑपरेशन थिएटर/ एनेस्थिसिया टेक्निशियन/ कार्डियोथोरोसिक टेक्निशियन/ डायलेसिस टेक्निशियन/ या संबंधित विषयों में  प्रमाण पत्र होना चाहिए।

- 500 बिस्तरीय या उससे अधिक के हॉस्पिटल में एक वर्ष कार्य करने का अनुभव हो।
- मध्यप्रदेश सह चिकित्सीय परिषद् में पंजीकरण हो।

वेतनमान : 

5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,400 से 2,800 रुपये।

एक्स-रे टेक्निशियन, पद : 

05 (अनारक्षित : 03)

योग्यता : 

बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों में बारहवीं पास हो।

- मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिग्री/ डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट होना चाहिए।

- मध्य प्रदेश सह चिकित्सीय परिषद् में पंजीकरण हो।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,800 रुपये।


फार्मासिस्ट ग्रेड-2, पद : 

09 (अनारक्षित : 05)
योग्यता : 

बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों में बारहवीं पास हो।

- फार्मासिस्ट में डिप्लोमा प्राप्त हो। साथ ही मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण हो।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,400 रुपये।  
स्टेनोग्राफर, पद : 01 (अनारक्षित)

योग्यता : 

बारहवीं पास होने के साथ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- अंग्रेजी या हिन्दी शॉर्ट हेंड परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनट की गति से उत्तीर्ण की हो।
- सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

लाइब्रेरियन, पद :

 01 (अनारक्षित)

योग्यता : 

लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री या दो वर्षीय डिप्लोमा हो।
- डिप्टी लाइब्रेरियन के पद पर पांच वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान (उपरोक्त पद) : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,800 रुपये।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन, पद :

 01 (अनारक्षित)

योग्यता :

 लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री या दो वर्षीय डिप्लोमा हो।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,100 रुपये।

सहायक ग्रेड-2, पद :

 09 (अनारक्षित : 05)
सहायक ग्रेड-3, पद : 

09 (अनारक्षित : 05)
योग्यता (उपरोक्त पद) : 

बारहवीं परीक्षा पास हो साथ ही कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा प्राप्त हो।
- सीपीसीटी परीक्षा हिन्दी टाइपिंग में प्रमाण पत्र प्राप्त हो।

वेतनमान :

 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1,900 से 2,400 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त पद) : 

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। ओबीसी/एससी/एसटी/ महिलाओं को अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट प्राप्त है।

चयन प्रक्रिया :

 योग्य उम्मीदवारों का चयन तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क :

 500 रुपये। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। 
- डीडी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल जबलपुर(एमपी) के पक्ष में देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया : वेबसाइट http://nscbmc.ac.in/ पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां शीर्षक Super speciality advt लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही पदों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें।
- अब विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकालें। 
- इसे पूरा भरें और मांगे गए प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपियों के साथ संलग्न करें। 
- अब तैयार आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालकार निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें। 

यहां भेजें आवेदन पत्र : 
अधिष्ठता, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज तिलवारा रोड, डॉक्टर कालोनी, मेडिकल कॉलेज कालोनी, जबलपुर, मध्य प्रदेश- 482003

महत्वपूर्ण तिथि : 
डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 07 दिसंबर 2018 (शाम 5 बजे तक)

अधिक जानकारी यहां : 
फोन : 0761-2370951ई-मेल : 

nscbmcjb@gmail.com
वेबसाइट : http://nscbmc.ac.in/ 











                              साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में बस ड्राइवर की नौकरी, 30 जून, 2020 तक करें आवेदन

प्राइमरी असिस्टेंट टीचर और अन्य पोस्टों के लिए भर्तियाँ, करें अप्लाई 23 नवंबर 2019 तक

jobs for 2772 posts of Principals, assistant teacher in junior high schools till 30 september

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आशुलिपिक ग्रेड III और कार्मिक अधिकारी (PO) के पदों के लिए एक और मौका, अब 26 नवंबर 2019 तक करें आवेदन

DRDO-DRDE में 10 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और रिसर्च एसोसिएट्स (RA) पदों के लिएभर्तियाँ, 16 दिसंबर 2019 तक करें आवेदन

प्रदेश में भर्ती होंगे 32,000 खेल शिक्षक : हर अपर प्राइमरी में एक खेल शिक्षक का प्रस्ताव

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की 500 रिक्तियां घोषित : आवेदन केवल ऑनलाइन