Posts

Showing posts from January 22, 2017

जूनियर असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट के 8 पदों पर भर्ती ; इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2017 तक आवेदन कर सकते हैं

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)  द्वारा जूनियर असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट के 8 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। पद विवरण- जूनियर असिस्टेंट- 4 पद लैब असिस्टेंट- 4 पद कुल पद- 8      शैक्षणिक योग्यता-  12वीं/ कंप्यूटर डिप्लोमा  वेतन-  5200- 20200/-, ग्रेड पे- 1900/- नौकरी स्थान-  जोधपुर (राजस्थान) अधिकारिक वेबसाइट-  www.nift.ac.in आवेदन फीस- For General/ OBC Candidates- 500/- For All Other Candidates- 250/-   आयु सीमा-  18 से 60 वर्ष चयन प्रक्रिया-  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। कैसे आवेदन करें- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी में उक्त पदों पर उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से 20 फरवरी 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।  keywards ; junior,assistant,jobs,govt jobs

कर्पूरी ठाकुर ; जन-नायक, भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री

कर्पूरी ठाकुर जय नन्दवंस रोहताश कर्पुरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 - 18 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था।कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गाँव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, में हुआ था। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने २६ महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। व्यक्तिगत जीवन वह जन नायक कहलाते हैं। सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। सामाजिक रुप से पिछड़ी किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जन नायक कहा जाता था, वह सदा गरीबों के हक़ के लिए लड़ते रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नहीं।