Posts

Showing posts from August 28, 2016

यूपी में राजकीय शिक्षकों की भर्तियां अब प्रदेश स्तर पर : भर्तियां अब होंगी ऑनलाइन

           यूपी में राजकीय शिक्षकों की भर्तियां अब प्रदेश स्तर पर होंगी। ये भर्तियां अब ऑनलाइन होंगी। प्रदेश सरकार जल्द ही इसके लिए राजकीय शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर शासन में भी सहमति बन चुकी है। इस संशोधन के बाद राजकीय इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों में करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्तियों का रास्ता भी साफ हो जाएगा।                राजकीय शिक्षक भर्ती अभी तक मंडल स्तर पर होती थी। एक आवेदक कई मंडलों में आवेदन करता है। ऐसे में ज्यादातर मंडलों में टॉप रैंकर का ही सिलेक्शन हो जाता है। इसमें दिक्कत यह होती है कि एक सीट चुनने के बाद जब टॉप रैंकर बाकी जगहों से दावा छोड़ देते हैं तो वहां भर्ती शुरू हो पाती है। यह पता चलने में ही काफी वक्त लग जाता है कि हाई मेरिट वाले ने किस जिले में जॉइनिंग ली। जैसे-जैसे वो सीट छोड़ते हैं, तो उसके अनुसार कई बार फिर से काउंसलिंग करानी पड़ती है। इसमें सालों लग जाते हैं लेकिन भर्तियां पूरी नहीं हो पातीं। ऐसा ही हाल तीन साल पहले शुरू हुईं 6645 शिक्षकों की भर्ती का हुआ। इनमें से महज दो हजा