यूपी में राजकीय शिक्षकों की भर्तियां अब प्रदेश स्तर पर : भर्तियां अब होंगी ऑनलाइन

           यूपी में राजकीय शिक्षकों की भर्तियां अब प्रदेश स्तर पर होंगी। ये भर्तियां अब ऑनलाइन होंगी। प्रदेश सरकार जल्द ही इसके लिए राजकीय शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर शासन में भी सहमति बन चुकी है। इस संशोधन के बाद राजकीय इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों में करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्तियों का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
               राजकीय शिक्षक भर्ती अभी तक मंडल स्तर पर होती थी। एक आवेदक कई मंडलों में आवेदन करता है। ऐसे में ज्यादातर मंडलों में टॉप रैंकर का ही सिलेक्शन हो जाता है। इसमें दिक्कत यह होती है कि एक सीट चुनने के बाद जब टॉप रैंकर बाकी जगहों से दावा छोड़ देते हैं तो वहां भर्ती शुरू हो पाती है। यह पता चलने में ही काफी वक्त लग जाता है कि हाई मेरिट वाले ने किस जिले में जॉइनिंग ली। जैसे-जैसे वो सीट छोड़ते हैं, तो उसके अनुसार कई बार फिर से काउंसलिंग करानी पड़ती है। इसमें सालों लग जाते हैं लेकिन भर्तियां पूरी नहीं हो पातीं। ऐसा ही हाल तीन साल पहले शुरू हुईं 6645 शिक्षकों की भर्ती का हुआ। इनमें से महज दो हजार शिक्षकों की ही नियुक्ति हो सकी है।
             वहीं ऑफलाइन भर्ती से भी काफी दिक्कत होती है। मंडल स्तर पर ऑफलाइन भर्ती में आवेदन छांटने और फिर काउंसलिंग में काफी वक्त लग जाता है। लाखों आवेदन आते हैं और इस काम के लिए शिक्षा विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है।
               इस तरह प्रदेश स्तर पर भर्ती होने और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होने से काफी सहूलियत मिलेगी। इससे विभाग को भी भर्तियां करने में आसानी होगी और अभ्यर्थियों को भी भटकना नहीं पड़ेगा। ऑनलाइन भर्ती से फर्जीवाड़ा भी रुकेगा।
                ऑनलाइन और प्रदेश स्तर पर भर्ती एक स्वागत योग्य कदम है। इससे भर्तियों में फर्जीवाड़ा रुकेगा और स्कूलों को जल्द शिक्षक मिल सकेंगे। हमारी मांग है कि सरकार जल्द यह संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाए।

-पीनएन पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

Keywords : teachers,recruitment,tet,tgt,govt

Comments

Popular posts from this blog

सफाईकर्मी के लिए अगड़ी जाति के हजारों ; MA-बीटेक ने किया आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

147 ट्रेनी एवं वर्कमैन पदों के लिए करें आवेदन 26 नवंबर 2018 तक

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट का आदेश सीघ्र ; गाजी इमाम आला 

बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

National Company Law Tribunal (NCLT) invited applications of candidates for the Stenographer Posts

UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018