Posts

Showing posts from October 7, 2018

HPCLमुंबई में नॉन-मैनेजमेंट के122 पदों पर भर्ती : अंतिम तारीख 31-10-2018

                सरकारी कंपनी में नौकरी तैयारी में हैं तो यह मौका आपके लिए बेहतर हो सकता है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (मुंबई) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर 122 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।                   आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।                    इस भर्ती से संबंधी नोटिफेकेशन को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।                    आवेदन की अंतिम तारीख 31-10-2018 रखी गई है।                     हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) मुंबई में नॉन-मैनेजमेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफि‍केशन जारी किया गया है।                      कुल 122 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया होने वाली है।                        असिस्‍टेंट लैब एनालिस्ट असिस्‍टेंट मेंटेनेंस टेक्निशियन (इलेक्ट्रिशियन), असिस्टेंट सेस टेक्निशियन, असिस्‍टेंट बॉयलर टेक्निशियन, असिस्टंट मेंटेनेंस टेक्निशियन (इंस्ट्रुमेंटेशन), असिस्टंट मेंटेनेंस टेक्निशियन (मेकेनिकल) और फायर

एच.एम.वी. और एल.एम.वी. के 84 पदों के लिए ये भर्तियां : ड्राइविंग लाइसेंस से मिल रही हैं सरकारी नौकरियां

              झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में वाहन चालक (एच.एम.वी. और एल.एम.वी.) के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। कुल 84 पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं।                पदों के लिए 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण और एच.एम.वी या एल.एम.वी. से एच.एम.वी. और एल.एम.वी. वाहन चालक का कानूनी लाइसेंस तथा अन्य योग्यताएं निर्धारित की गई है।                   इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2018 की गई है।                   उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  www.jssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।                    सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क तथा झारखंड के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। JSSC: वाहन चालक के पद खाली झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कुल पद :  84 पद का विवरण :  वाहन चालक (एच.एम.वी. और एल.एम.वी.) शैक्षणिक योग्यता :  10 वीं कक्षा उत्तीर्ण और एच.एम.वी या एल.एम.वी. से एच.एम.वी. और एल.एम.वी. वाहन चालक का कानूनी लाइसेंस तथा अन्य निर्धारित योग्यताएं। वेबसाइट:  www.jssc.nic.in ऑनलाइन आवेदन

भारतीय वायुसेना में जूनियर क्लर्क के पद : एप्लीकेशन केवल ऑफलाइन

             भारतीय वायुसेना बेनेवलेंट एसोसिएशन (आईएएफबीए), नई दिल्ली द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है जुसमें जूनियर क्लर्क और सहायक प्रबंधक (लेखा) के पद के लिए आवेदन निकाले गए हैं।               दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार 22 अक्टूबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एप्लीकेशन केवल ऑफलाइनमोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने बायो-डेटा और एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर सचिव, आईएएफबीए, एएफजीआईएस भवन, सुब्रोटो पार्क, नई दिल्ली -110010 को भेजनी होगी। रिक्त  - कुल 7 पद खाली जूनियर क्लर्क: 5 पद जूनियर क्लर्क (ईडीपी): 1 पद सहायक प्रबंधक (लेखा): 1 पद आयु सीमा-   जूनियर क्लर्क-  उम्मीदवार जो जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, उनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जूनियर क्लर्क (ईडीपी)-  उम्मीदवार जो जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, 28 साल की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। सहायक प्रबंधक (लेखा)-  सहायक उम्मीदवार (लेखा) के पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 35 वर्ष की आयु स

एलटी ग्रेड 10,768 शिक्षक भर्ती : तैनाती और ज्वाइनिंग ऑनलाइन

              प्राइमरी स्कूलों में 68,500 शिक्षक भर्ती में हुई फजीहत से सबक लेते हुए राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए हो रही एलटी ग्रेड 10,768 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट दोबारा जांचा जा रहा है।                सफल अभ्यर्थियों को तैनाती व ज्वाइनिंग दोनों ऑनलाइन दी जाएगी।  इसकी लिखित परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग ने करवाई थी।                   इसकी लिखित परीक्षा 29 जुलाई को करवाई गई थी। सितम्बर में इसका रिजल्ट निकालने की तैयारी थी।                     सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद की भर्ती में हुई गड़बड़ियों के बाद स्पष्ट कर दिया कि भर्ती में कोई गड़बड़ी होने पर जिम्मेदार नपेंगे। राज्य लोक सेवा आयोग राज्य सरकार की मंशा को भांपते हुए रिजल्ट को दोबारा चेक कर रहा है।                      सभी कॉपियों की स्क्रूटनी करवाई जा रही है। परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। राज्य सरकार बहुत लम्बे समय के बाद राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए भर्तियां करवा रही है।                     पूर्ववर्ती सपा सरकार एलटी ग्रेड 9700 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था और म

महिला पर्यवेक्षक के 309 पदों पर भर्तियॉ : आवेदन की अंतिम तारीख 03 नवंबर 2018

                राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कुल 309 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।                यह भर्तियां समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान के लिए की जानी हैं।                  इसके तहत पर्यवेक्षक (महिला) के पद पर नियुक्तियां की जाएंगी।                    इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।                   आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तारीख 03 नवंबर 2018 है।                    सभी तरह के आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलेगा।                     अन्य राज्यों के सभी श्रेणी के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे।                      रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े विवरण इस प्रकार हैं : पर्यवेक्षक-महिला (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटा)  पद : 309 योग्यता :  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर प

शिक्षक के कुल 5,670 रिक्त पदों पर नियुक्तियां : अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2018

               मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने माध्यमिक शिक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।                    बोर्ड शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के माध्यम से कुल 5,670 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।                   पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2018 थी, जिसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2018 कर दिया गया है।                   हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा और वे अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन करने के योग्य होंगे। प्राइमरी टीचर, कुल पद : 5,670  योग्यता :  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट डिग्री के साथ प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। अथवा - संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय बीएड किया हो। अथवा -

हाई स्कूल टीचर के 17,000 पदों पर बंपर भर्ती : आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़कर 20 अक्टूबर 2018

                मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने हाई स्कूल टीचर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।                                 बोर्ड शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के माध्यम से कुल 17,000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा।                    बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2018 थी, जिसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2018 कर दिया गया है।                     हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा और वे अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन करने के योग्य होंगे।                   उच्च माध्यमिक शिक्षक, कुल पद : 17,000  योग्यता :  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बीएड अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।  वेतन :  36,200 रुपये प्रतिमाह के साथ मंहगाई भत्ता।  आयु सीमा :  - सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और