हाई स्कूल टीचर के 17,000 पदों पर बंपर भर्ती : आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़कर 20 अक्टूबर 2018

                मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने हाई स्कूल टीचर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। 
              
                बोर्ड शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के माध्यम से कुल 17,000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। 

                  बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2018 थी, जिसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2018 कर दिया गया है। 

                   हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा और वे अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन करने के योग्य होंगे।
                 
उच्च माध्यमिक शिक्षक, कुल पद : 17,000 

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बीएड अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

वेतन : 36,200 रुपये प्रतिमाह के साथ मंहगाई भत्ता। 

आयु सीमा : 
- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। 
- महिला उम्मीदवार/दिव्यांग/मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष। 
- आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी। 

आवेदन शुल्क : 
- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये। 
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये। 
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग चार्ज अलग से देना होगा। 
- कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते वाले उम्मीदवारों के लिए एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 70 रुपये देय होगा। 
- इसके अलावा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन कर आवेदन पत्र भरने पर पोर्टल शुल्क 40 रुपये देना होगा। 

चयन प्रक्रिया : 
- योग्य उम्मीदवारों का चयन शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के जरिए किया जाएगा। 
- परीक्षा में एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 
- जबकि सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा। 
- परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।  

आवेदन प्रक्रिया : 
- वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) पर लॉगइन करें। 
- इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार इंग्लिश या हिंदी टैब पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर होमपेज खुल जाएगा। 
इस पर प्रदर्शित हो रहे सेक्शन में Online Form - High School Teacher Eligibility Test - 2018, Advertisement  Rulebook    Revised Advertisement में रूलबुक लिंक पर क्लिक करें। 
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
- इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
- अब पुन: वेबपेज पर वापस आना होगा और Online Form - High School Teacher Eligibility Test - 2018, Advertisement  Rulebook Revised Advertisement ऑप्शन में ऑनलाइन फार्म लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पर दिख रहे 'मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018' शीर्षक/लिंक के आगे दिए गए  ग्रीन कलर के साइन पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने से नया वेब पेज खुल जाएगा। यहां दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। 
- इसके बाद ऊपर ‘डिक्लेरेशन’ बॉक्स में टिक मार्क करें। अब ‘आगे बढ़ाएं’ बटन पर क्लिक करें।
- नए पेज पर सबसे पहले ‘प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें। 
- इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां आधार नंबर दर्ज कर और ‘ई-केवाईसी आधार’ सत्यापन का चयन करें। फिर ‘डिक्लेरेशन’ बॉक्स में टिक मार्क कर ई-केवाईसी वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जनरेट करें। 
- ऐसा करने से आधार से रजिस्टर्ड आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। इसे दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
- अब लॉगइन पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर ‘सत्यापित’ बटन पर क्लिक करें। 
- इस तरह ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब आवेदन पत्र में मांगे गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और सभी विवरण सावधानी पूर्वक दर्ज करें। 
- इसके बाद आगे की आवेदन प्रक्रिया दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी करें। 

महत्वपूर्ण तारीखें 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 20 अक्टूबर 2018

ऑनलाइन परीक्षा की तारीख : 29 दिसंबर 2018

अधिक जानकारी यहां
फोन : 0755-2578801-02-03-04

वेबसाइट : www.peb.mp.gov.in 
और
 www.vyapam.nic.in 

ई-मेल : vyapam @mp.nic.in    

















                  Sabhar amarujala.com
Keywords - teacher,jobs,govtjobs,onlinejobs

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण