Posts

Showing posts from October 21, 2018

अपने स्मार्टफोन से कमाएं लाखों ! जानें कैसे ?

Image
सौशल मीडिया करियर के तौर पर एक मोटी कमाई करने वाला फील्ड बनकर उभरा है। लाखों लोग इस फील्ड में काम करते हुए प्रति महीना लाखों रुपये कमा रहे हैं।  इंटरनेट आजकल हर कोई इस्तेमाल करता है। जब से 4जी सेवा का आगमन हुआ है लोगों को काफी सस्ती दरों पर फोन पर इंटरनेट की सुविधा मिल गई है।  अगर देखा जाए तो इसी की वजह से सोशल मीडिया का प्रचार प्रसार भी काफी बढ़ गया है। अब सोशल मीडिया भी जैसा हथियार लोगों के पास है, जिसके जरिए वो अपने मन की बात बड़े अधिकारियों और नेताओं को पहुंचा सकते हैं।  ये एक अच्छी पहल है कि आज का युवा स्वतंत्र है। इसके साथ ही सौशल मीडिया करियर के तौर पर एक मोटी कमाई करने वाला फील्ड बनकर उभरा है। लाखों लोग इस फील्ड में काम करते हुए प्रति महीना लाखों रुपये कमा रहे हैं।  ज्यादातर कंपनियों में सोशल मीडिया के लिए अलग से लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। शुरुआती वेतनमान 5 से 7 लाख रुपये से  इन क्षेत्रों में नौकरी करें तो शुरुआती वेतनमान 5 से 7 लाख रुपये से शुरू होता है। यहां पर मुख्य रुप से अनुभव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनुभव के हिसाब से ...

IOCL Recruitment 2018 : वित्त कार्य में सहायक अधिकारियों की भर्ती

Image
             वित्त कार्य में सहायक अधिकारियों के लिए भारतीय तेल (आईओसीएल) द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।                 इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर आवेदन कर सकते हैं।                   इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अक्टूबर, 2018 से शुरू हुआ। वित्त कार्य में सहायक अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2018 है।                   इनका काम खातों की तैयारी, आंतरिक लेखापरीक्षा, लेखा, मूल्य निर्धारण, बैंकिंग, और ट्रेजरी कार्य, परियोजना मूल्यांकन / परियोजना लेखांकन, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, कच्चे तेल की खरीद / भुगतान, व्यापार प्राप्तियां, व्यापार भुगतान, संपत्ति लेखांकन इत्यादि में होगा। जरूरी योग्यता-                   उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय से स्नातक होना चाहिए और कम से कम...

बिना कोचिंग रेलवे भर्ती परीक्षा कैसे पास करें ?

Image
                रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो यहां हैं आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी। रेलवे के लिए हर साल करोड़ों लोग आवेदन करते हैं। पर किस्मत किसी किसी की ही साथ देती है।                     अगर आप ये पांच फॉर्मूले अपना लेगें तो परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण व पहला स्टेप है लिखित परीक्षा। इसे क्रैक करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है।                        आपको बता दें कि ये आसान नहीं है तो नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपनाकर और सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके परीक्षा पास कर सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ फॉर्मुले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें                  रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। सबसे पहले प...

सरकारी नौकरी पाने के 5 बेहतरीन टिप्स, जरूर आजमायें

Image
                      सरकारी नौकरी की चाह हर किसी को होती है। नौकरियों की कमी के चलते लोग 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद से ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना शुरू कर देते हैं।                        अगर लोगों की मानें तो उन्हें लगता है कि सरकारी नौकरी मिलना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पर ऐसा नहीं है। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी जेते हैं जो आपको सरकारी नौकरी की तैयारी करने में पूरी तरह से मदद करेंगे। विषय सूची तैयार करें किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले चाहे वो रेलवे की परीक्षा हो या एसएससी की एक विषय सूची तैयार करें। टाइम टेबल या शेड्यूल बनाकर पढ़ना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल बना लेते हैं और उसे हर रोज ध्यान में रखकर तैयारी करते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है। अपना लक्ष्य बना लें दूसरा टिप्स है कि अपना लक्ष्य बना लें। किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले आपको अपना एक लक्ष...

प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 250 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अंतिम तिथि 6 नवंबर 2018

              जम्मू-कश्मीर बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर बैंक में प्रोबेशनरी  की 250 रिक्तियां हैं।                 योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbank.com पर आवेदन कर सकते हैं।                  उम्मीदवार अधिसूचना सावधानीपूर्वक पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।                  प्रोबेशनरी ऑफिसर पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अक्टूबर 2018 को शुरू है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2018 है।                 पंजीकरण प्रक्रिया, भुगतान, आवेदन शुल्क और अन्य विवरण सहित सावधानीपूर्वक पढ़ें। ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित होंगे। नाम का पद:  प्रोबेशनरी अधिकारी पदों की संख्या:  250 योग्यता:  अभ्यर्थी क...

रेलवे भर्ती 2018 : 10वीं,12वीं और स्नातक आवेदन करें

                   इंडियन रेलवे ने दक्षिण पूर्वी प्रभाग में अपरेंटिस के कई पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं                   आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2018 निर्धारित की गई है।                     रेलवे में ये भर्ती फिटर के साथ कारपेंटर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिशियन के पदों के लिए हो रही हैं।                     रेलवे पर 10वीं,12वीं और स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।                       पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 100 रुपये आवेदन और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।                       इसके साथ ...

अवर अभियंता के 1477 पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 30 नवंबर

            उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अभियंता के 1477 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है।                 आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। आवेदन/रजिस्ट्रेशन तथा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी।                 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।                    सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 के तहत ऑनलाइन आवेदन ही मांगे गए हैं।                      किसी अन्य माध्यम से भेजे जाने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।                      आवेदन करने की प्रक्रिया को पांच भागों में बांटा गया है। कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड, फार्म के शेष विवरण का भरा जाना, फी...

BANK OF INDIA RECRUITMENT : ऑफिस असिस्टेंट और काउंसलर के पदों पर भर्ती

               बैंक ऑफ इंडिया, कानपुर अंचल ने फैकल्टी मेम्बर समेत कुल छह पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं।                 इनमें ऑफिस असिस्टेंट और काउंसलर के पद भी शामिल हैं। इन पदों को अनुबंध के आधार पर उन्नाव और हरदोई जिले के लिए भरा जाएगा।                    इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा।                   डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2018 है। रिक्ति पदों का विवरण इस प्रकार है : फैकल्टी मेम्बर, पद : 04  योग्यता :  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त हो और वोकेशनल/गाइडेंस में डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।  - इसके साथ ही कम्प्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान और हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग आती हो।  आयु सीमा :  न्यूनतम 25 और अधिकतम 65 वर्ष।  वेतन :  ...