सरकारी नौकरी पाने के 5 बेहतरीन टिप्स, जरूर आजमायें

                      सरकारी नौकरी की चाह हर किसी को होती है। नौकरियों की कमी के चलते लोग 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद से ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना शुरू कर देते हैं। 


                      अगर लोगों की मानें तो उन्हें लगता है कि सरकारी नौकरी मिलना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पर ऐसा नहीं है। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी जेते हैं जो आपको सरकारी नौकरी की तैयारी करने में पूरी तरह से मदद करेंगे।


विषय सूची तैयार करें

किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले चाहे वो रेलवे की परीक्षा हो या एसएससी की एक विषय सूची तैयार करें। टाइम टेबल या शेड्यूल बनाकर पढ़ना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपनी पढ़ाई का टाइम टेबल बना लेते हैं और उसे हर रोज ध्यान में रखकर तैयारी करते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है।

अपना लक्ष्य बना लें


दूसरा टिप्स है कि अपना लक्ष्य बना लें। किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। आपको जिस किसी भी फील्ड में रुचि है या आप जिस भी फील्ड में जाना चाहते हैं उस फील्ड के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। इसके बाद ही उसे लेकर अपनी तैयारी शुरू करें। इससे आपका समय भी सही जगह लगेगा।


परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी जुटा लें



तीसरा टिप्स है कि परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी जुटा लें। यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानकारी होना जरूरी है क्योंकि हर परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग होता है। परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न समझ लें और उसी के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें।


पुराने पेपर्स की मदद लें


चौथा टिप्स है कि पुराने पेपर्स की मदद लें। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए जितना संभव हो उतने मॉडल पेपर सॉल्व करें। इससे आपको दो लाभ होंगे। पहला लाभ ये है कि आपको परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी मिलेगी और दूसरा ये कि आप कम समय में ज्यादा से ज्यादा प्रश्न सॉल्व कर पाएंगे।

परीक्षा की तैयारी करते वक्त समय का घ्यान रखें

पांचवा टिप्स है कि परीक्षा की तैयारी करते वक्त समय का घ्यान रखें। यदि आपको लगता है कि समय कम है और पेपर लंबा तो बिना समय गवाए उत्तर लिखना शुरू कर दें।

 आपको पता होगा कि हर एक परीक्षा के लिए एक निश्चित समय दिया जाता है। उस निर्धारित समय में ही वह प्रश्न पेपर पूरा हल करना होता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अपना वह समय भी नोट करें जितना समय आपको प्रश्न हल करने में लग रहा है। ऐसा करने से आपको ये पता चल जाएगा कि कौन से टॉपिक की तैयारी आपकी अच्छे से हो गई है और किसकी अभी करनी बाकी है। इसके साथ-साथ आप प्रश्नों को हल करने की अपनी गति को भी बढ़ा सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान