पांच करियर अपनाएं और घर बैठे कमाएं हजारों-लाखों रुपए : महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

              जिम्मेदारियों के साथ आप अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं। आज मार्केट में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनके माध्यम से आप अपने घरेलू कामों के साथ-साथ समय निकालकर अपना शौक पूरा करने के साथ पैसे भी कमा सकती हैं।

ट्यूशन

               जो महिलाएं टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखती हैं वे घर पर ही ट्यूशन क्लास खोल सकती हैं। आपको बता दें कि इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप पढ़ाई को ही महत्व दें, योगा, के साथ ऑनलाइन ट्यूटर की मांग बहुत है। साथ ही अगर आपके पास अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान है तो आप अलग-अलग स्टेट से आए स्टूडेंस को पढ़ा कर अच्छी कमाई कर सकती हैं।  

 

टिफिन सर्विस


                    यदि आपको खाना बनाने का शौक है तो आप घर बैठे लाखों कमा सकते हैं। केटरिंग और टिफिन सर्विस आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। ऑफिस में या जो लोग पीजी, फ्लैट में रहते हैं घर का खाना खाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में होटल या ढ़ाबों की बजाय टिफिन सर्विस पर ज़्यादा विश्वास रखते हैं।

फ्रीलांसर राइटर

                      लिखने में रुचि रखने वालों के लिए कंटेंट राइटिंग एक अच्छा विकल्प बन सकता है। एक सफल राइटर बव आप अच्छे पैसे कमा सकती है। आज हर साइट पर फ्रीलांसिंग के लिए विभिन्न मौके सामने आ रहे हैं। कई वेबसाइट इस काम के लिए अच्छी-ख़ासी सैलरी भी देती है। साथ ही मैग्जीन जैसे क्षेत्रों में आप रेगुलर भी काम करके हजारों में कमा सकती हैं।

ब्यूटीशियन


                     ये एक ऐसा क्षेत्र में जिसका क्रेज कभी खत्म नहीं हो सकता। महिलाओं के लिए ये करियर बनाने का अच्छा विकल्प साबित हुआ है और आगे भी होगा। इसके लिए न कहीं बाहर जाने की जरूरत और न ही किसी भी ज्यादा खर्चा करने की जरूरत। अपने घर को ही आप पार्लर मेंबदल सकती हैं। और काम के साथ इस काम को आगे बढ़ा सकती हैं।

हस्तरेखा विशेषज्ञ

                     ज्योतिष और टैरो में आपका रुझान है तो इस क्षेत्र में बेहतर करियर हो सकता है। घर बैठे लोगों के भविष्य के बारे में बताकर आप अच्छे पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए आप कुंडली देखकर या टैरो कार्ड के माध्यम से भविष्य बता सकती हैं। इसके लिए ज्यादा समय देने के लिए भी जरूरत नहीं हैं। इससे अलग आप अपनी विडियो भी बनाकर अपलोड कर सकते हैं।















                            Sabhar amarujala.com
Keywords - jobs,govtjobs,onlinejobs,homejobs

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान