50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान

              बैकलॉग कोटे से पदोन्नति पाए बेसिक शिक्षकों को पदावनत किया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। आरक्षण समर्थक संघर्ष समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।  
               वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में गलत ढंग से पदावनति करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आरक्षण समर्थक शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।
                दलित शिक्षकों और कर्मचारियों ने लोकसभा में आरक्षण बिल न लाए जाने पर भी गहरी नाराजगी जताई। संघर्ष समिति के बैनर तले फील्ड हॉस्टल कार्यालय में सभा की और राज्य सरकार के खिलाफ भी आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
               सभा में तय हुआ कि बैकलॉग पदोन्नति को नजरअंदाज करते हुए अगर 50 हजार शिक्षकों को पदावनत किया गया तो वे उसी वक्त हड़ताल पर चले जाएंगे।

Kewards ; teachers,basiceducation,demotion,strike

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई