Posts

Showing posts from June 5, 2016

कहां है छाती ठोकने वाला OBC प्रधानमंत्री? - आरक्षण पर लालू प्रसाद यादव बोले

              नई दिल्‍ली। आरजेडी अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आरक्षण को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है।               लालू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है कि ये शातिर तरीके से आरक्षण को खत्‍म करना चाहते हैं। कहां हैं छाती ठोकने वाला ओबीसी प्रधानमंत्री। लालू प्रसाद यादव ने RSS को भी लिया आड़े हाथ                   राजद अध्‍यक्ष ने राष्‍ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ को खरी-खरी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी RSS के इशारे पर ही सारे यूनिवर्सिटी से आरक्षण खत्‍म करना चाहती हैं।                  लालू यादव ने कहा कि ‘बीजेपी ब्राह्मणवादी संगठन RSS का बच्चा  है। पिछड़ा दलित विरोधी बीजेपी को वंचितों और पिछड़ों का हक नहीं खाने देंगे. ये लोग किसी मुगालते में न रहें। ओबीसी वर्ग नहीं सहेगा अन्याय                  इसके अलावा उन्‍होंने ट्वीट किया कि देश का 60 फीसदी से ज्यादा ओबीसी वर्ग RSS/BJP का अन्याय नहीं सहेगा। इनकी ईंट से ईंट बजा देंगे।                    उन्होंने कहा कि ‘कहां है छाती ठोकने वाला ओबीसी प्रधानमंत्री ‘?  उन्होंने कहा कि ये शात

OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण ; प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आरक्षण खत्म करने का फैसला

                नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसल लेते हुए प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आरक्षण को खत्म करने का फैसला किया है। सरकार ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म कर दिया है।                    यूजीसी द्वारा भेजे गए इस नोटिस के मुताबिक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर ओबीसी के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण को खत्म कर इसे सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर लागू रखने का आदेश दिया है।                 यानी की अब प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को तीनों पदों यानी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पर आरक्ष्ण का लाभ मिलेगा। इस अहम फैसले के पीछे कारण नहीं बताए गए हैं। Keywords ;  teachers, prof., assists prof., asociate prof.

16448 शिक्षकों की भी भर्ती ; शासन इसी महीने जारी करेगा आदेश

            प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तेज होने जा रही है। 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान ही 16448 शिक्षकों की भी भर्ती शुरू करने की तैयारी है।            शासन इस संबंध में इसी महीने आदेश जारी करेगा और इसमें बीटीसी अभ्यर्थियों को मौका मिलने के आसार हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसकी सारी तैयारी कर ली है।                 परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने के दावेदारों का यदि 15 हजार शिक्षक भर्ती में चयन न हो तो वह निराश न हो, क्योंकि 16 हजार से अधिक पदों पर फिर नियुक्तियां करने की तैयारी है। इसमें बीटीसी एवं टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही मौका दिए जाने के आसार हैं।             असल में शासन नवसृजित विद्यालयों के इन पदों को 15 हजार शिक्षक भर्ती में जोड़ने को लगभग तैयार था, लेकिन प्रकरण न्यायालय में लंबित होने से यह निर्देश हुआ कि पद बढ़ाने से पहले कोर्ट का आदेश ले लिया जाए।              सुनवाई में कोर्ट ने भर्ती के दौरान पद बढ़ाने से इनकार कर दिया साथ ही सुझाव दिया कि यदि भर्ती ही करनी है तो इसके लिए अलग से विज्ञापन निकाला जाए। इस पर बेसिक शिक्षा परिषद न

Online admit card for TGT 2011

               उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 23 एलनगंज, इलाहाबाद-211002  ने (टी0जी0टी0) पद हेतु विज्ञापन संख्या 2/2011 के तहत  Admit Card वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं l Click here to download  Keywords ;  teachers, recruitment, TGT,PGT,Admit card

15000 teachers recruitment ; counciling on 14 june

Image
                उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयो में 15,000 सहायक अध्यापको के नियुक्ति के सन्दर्भ में।  

डीयू ए‌डमिशन 2016 ; दौड़ में शामिल हुए 1.54 लाख छात्र

             दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ में शामिल होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 1 जून से शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया में रविवार शाम 6 बजे तक 1,54,026 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।             इसमें 68 हजार 316 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। डीयू प्रशासन के मुताबिक छात्रों का डीयू में दाखिला लेने का रुझान बढ़ रहा है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होने से रविवार को भी छात्र तेजी से आवेदन कर रहे हैं।           छात्रों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कॉलेजों में छात्रों को सुविधाएं देने के साथ कैंपस में अलग-अलग जगह सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। ओपन हाउस में छात्रों को सवालों के जवाब भी दिए जा रहे हैं। Keywords  ;  DU,Admissions, UG,PG

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

        यू पी ;  बीएड के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए 14 शहरों में 32 केंद्रों पर प्रवेश काउंसिलिंग सोमवार सुबह दस बजे से शुरू होगी। पहले दिन रैंक एक से 6500 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।          अभ्यर्थी एडवांस फीस के पांच हजार रुपये का ड्राफ्ट जमा करेंगे। यदि अभ्यर्थी को मनपसंद सीट नहीं मिलती है तो काउंसिलिंग केंद्र से ही 15 दिनों में एडवांस फीस का ड्राफ्ट वापस ले सकेगा।           बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के राज्य कोआर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, जौनपुर, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, बरेली व गोरखपुर में काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए हैं।            बीएड में इस बार करीब 1.58 लाख सीटें होंगी। पिछली बार 1.84 लाख सीटें थी, ऐसे में इस बार 26 हजार सीटें कम होंगी। बीएड प्रवेश परीक्षा में 263199 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।             बीएड के दो वर्षीय कोर्स में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के सख्त नियम जिसमें 50 सीटों पर कम से कम छह शिक्षक और 100 सीटों पर 12 शिक्षक होना अनिवा

सहायता प्राप्त विद्यालयों में भर्ती की तारीख बढ़ी ; प्रक्रिया पूरी करने की तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 31 जुलाई की गयी

           अशासकीय सहायता प्राप्त जुनियर हाईस्कूलों में शैक्षिक पदों पर भर्ती की तारीख बढ़ा दी है। पहले यह भर्ती प्रकिया 31 मार्च तक होनी थी। जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।            बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं। श्री शर्मा ने कहा है कि कुछ स्कूलों में भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी और समय सीमा बढ़ाये जाने की मांग की जा रही थी। जिसको देखते हुए समय सीमा बढ़ायी गयी है।             उन्होंने कहा है कि तय समय में भर्ती की प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जाए। भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने पर संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। Keywords ;  teachers, tet,tgt,pgt,recruitment