16448 शिक्षकों की भी भर्ती ; शासन इसी महीने जारी करेगा आदेश

            प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तेज होने जा रही है। 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान ही 16448 शिक्षकों की भी भर्ती शुरू करने की तैयारी है।
           शासन इस संबंध में इसी महीने आदेश जारी करेगा और इसमें बीटीसी अभ्यर्थियों को मौका मिलने के आसार हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसकी सारी तैयारी कर ली है।    
            परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने के दावेदारों का यदि 15 हजार शिक्षक भर्ती में चयन न हो तो वह निराश न हो, क्योंकि 16 हजार से अधिक पदों पर फिर नियुक्तियां करने की तैयारी है। इसमें बीटीसी एवं टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही मौका दिए जाने के आसार हैं।
            असल में शासन नवसृजित विद्यालयों के इन पदों को 15 हजार शिक्षक भर्ती में जोड़ने को लगभग तैयार था, लेकिन प्रकरण न्यायालय में लंबित होने से यह निर्देश हुआ कि पद बढ़ाने से पहले कोर्ट का आदेश ले लिया जाए।
             सुनवाई में कोर्ट ने भर्ती के दौरान पद बढ़ाने से इनकार कर दिया साथ ही सुझाव दिया कि यदि भर्ती ही करनी है तो इसके लिए अलग से विज्ञापन निकाला जाए। इस पर बेसिक शिक्षा परिषद ने इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है और शासन को अवगत भी कराया गया है।


Keywords ;  teachers, tet,btc,16448 recruitment, upgovt 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन