Posts

Showing posts from September 11, 2016

16448 शिक्षकों की भर्ती : चयनित शिक्षामित्रों को एक सप्ताह में एनओसी देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को हुआ आदेश

           16448 शिक्षकों की भर्ती में चयनित शिक्षामित्रों को एक सप्ताह में एनओसी देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश हुआ है। शिक्षामित्रों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया है। वहीं परिषद सचिव ने सभी जिलों से भर्ती की अद्यतन रिपोर्ट मांगी है।             बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती में दूरस्थ बीटीसी करने वाले शिक्षामित्रों ने भी आवेदन किया था। बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों का चयन भी हुआ है और उन्हें नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन कई जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्हें एनओसी देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस पर कन्नौज के शिक्षामित्रों ने इस प्रकरण को हाईकोर्ट में चुनौती दी।               न्यायालय ने निर्देश दिया है कि बीएसए एक सप्ताह में चयनित शिक्षामित्रों को एनओसी व धारणाधिकार सौंपे। इस निर्णय का दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने स्वागत किया है और इसे शिक्षामित्रों की जीत बताया है।                 वहीं, दूसरी ओर परिषद सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करके भर्ती क

16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती : लंबित याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने त्वरित सुनवाई करने का निर्देश दिया

               प्राथमिक स्कूलों में 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती के मामले में लंबित याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने त्वरित सुनवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को यह भी आगाह किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल नहीं किया जाता है तो सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को 25 हजार रुपये याचीगण को हर्जाना देना होगा।                 राहुल श्रीवास्तव की विशेष अपील पर यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने दिया। अपील में एकल न्यायपीठ के आदेश के चुनौती दी गई थी।               याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने एक आदेश जारी कर हापुड़, बागपत और जालौन के अभ्यर्थियों तथा बीएलएड और डीएलएड के अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से आवेदन करने की छूट दी है जबकि अन्य जिलों के अभ्यर्थी उसी जिले से आवेदन कर सकते हैं जहां से उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।               एकल न्यायपीठ ने इस मामले में बेसिक शिक्षा परिषद से जवाब मांगते हुए कहा था कि चयन प्रक्रिया जारी रहेगी मगर परिणाम याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।

शिक्षामित्रों के समायोजन की डगर आसान नहीं

               इलाहाबाद : प्रदेश के 32 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन की डगर आसान नहीं है। प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने से उसका निस्तारण हुए बगैर समायोजन फिलहाल नहीं हो पाएगा। ऐसे में शिक्षामित्रों ने रणनीति बदल दी है और मानदेय बढ़ाने एवं उसे 12 माह करने के लिए वे लामबंद हो रहे हैं।                   प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में इस समय एक लाख 72 हजार शिक्षामित्र कार्यरत हैं उनमें से एक लाख 37 हजार का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन हो चुका है। अगस्त 2014 में प्रथम चरण का और मई 2015 में द्वितीय चरण में शिक्षामित्र समायोजित हुए थे। उसके बाद 12 सितंबर 2015 को हाईकोर्ट ने समायोजन रद कर दिया था, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। उसी के बाद से सूबे के 32 हजार से अधिक शिक्षामित्र समायोजन के लिए दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है।                     यही नहीं विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और अधिसूचना किसी भी समय जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मुहिम तेज कर दी है। इससे उनके परिवार का भरण-पोषण भी नहीं

दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मंगाए

                 दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है। इस पद पर अधिकतम 45 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।                  आवेदकों का चयन साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।                  इन पदों पर आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग या समकक्ष से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।                  उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारुप को डाउनलोड कर उसे भरें।                 पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न करके 'जनरल मैनेजर(एच.आर), दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड,मेट्रो भवन फायर ब्रिगेड Keywords : Metro,Delhi,Govt,recruitment,

UPTET–2016 : आवेदन आठ अक्टूबर से

Image
Keywords : uptet2016,teachers,recruitment,EXAM

SSC : 245 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी

               कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी ने 245 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।               पद : टेक्नीकल और नॉन टेक्निकल दोनों पद शामिल हैं। इन पदों में वरिष्ठ तकनीकी सहायक, गाइड प्राध्यापक (लैक्चरर), जूनियर इन्वेस्टिगेटर, दस्तावेजी सहायक और अन्य पद शामिल हैं।             शैक्षिक योग्यता :  पदों के अनुसार अलग-अलग l             शुल्क   :  इन पदों पर आवेदन करने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क है।             आयु सीमा : आयु सीमा पदों के मुताबिक अलग अलग है।              वेतनमान : वेतनमान की अगर बात की जाए तो वेतन पदों के अनुसार 10 हजार से 35 हजार तक है।              अंतिम तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।               अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें Keywords : recruitment,ssc,technical,nontechnical

कांस्टेबल के 4669 पदों के लिए आवेदन : दिल्ली पुलिस में

           अगर आप दिल्ली पुलिस में काम करने के लिए इच्छुक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।              दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल के 4669 पदों के लिए आवेदन मंगाएं हैं। योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।             कुल पद - 4669                             महिला: 3115              पुरुष:   1554 पद का नाम -  पुलिस कांस्टेबल              शैक्षिक योग्यता-12वीं                  आयु सीमा -              पुरुष: 18-21 वर्ष             महिला: 21-25 वर्ष आवेदन की तिथि -                   10 सितंबर-10 अक्टूबर 2016 ऐसे करें आवेदनः आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। चयन प्रक्रियाः लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर।                           अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें Keywords : recruitment,police,Delhi,constable

टीईटी-2016 दिसंबर में ; ऑनलाइन आवेदन के लिए एनआइसी से तारीख मिलने का इंतजार

            शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दिसंबर में कराने के पूरे आसार हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव से शासन सहमत है। सब कुछ दुरुस्त रहा तो एक सप्ताह में आदेश जारी होगा। आवेदन ऑनलाइन लिए जाने हैं इसलिए एनआइसी से तारीख मिलने की राह देखी जा रही है। जैसे ही तारीख तय होगी, प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।             बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी को टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।             एनसीटीई का निर्देश है कि साल में दो बार टीईटी की परीक्षा कराई जा सकती है, लेकिन एक बार इम्तिहान होना अनिवार्य है। पिछले साल कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी शासन ने दिसंबर माह में परीक्षा कराने की अनुमति दी थी, तब दो फरवरी को प्रदेश भर में परीक्षा का आयोजन हुआ था, जबकि इस बार परीक्षा नियामक टीईटी को लेकर गंभीर रहा।              इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हैं इसलिए आवेदन लेने से लेकर परीक्षा की अन्य तैयारियों को पूरा करने में कम से कम दो माह का वक्त लगता है।              परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव न