टीईटी-2016 दिसंबर में ; ऑनलाइन आवेदन के लिए एनआइसी से तारीख मिलने का इंतजार

            शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दिसंबर में कराने के पूरे आसार हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव से शासन सहमत है। सब कुछ दुरुस्त रहा तो एक सप्ताह में आदेश जारी होगा। आवेदन ऑनलाइन लिए जाने हैं इसलिए एनआइसी से तारीख मिलने की राह देखी जा रही है। जैसे ही तारीख तय होगी, प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
            बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थी को टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
            एनसीटीई का निर्देश है कि साल में दो बार टीईटी की परीक्षा कराई जा सकती है, लेकिन एक बार इम्तिहान होना अनिवार्य है। पिछले साल कई बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी शासन ने दिसंबर माह में परीक्षा कराने की अनुमति दी थी, तब दो फरवरी को प्रदेश भर में परीक्षा का आयोजन हुआ था, जबकि इस बार परीक्षा नियामक टीईटी को लेकर गंभीर रहा।
             इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हैं इसलिए आवेदन लेने से लेकर परीक्षा की अन्य तैयारियों को पूरा करने में कम से कम दो माह का वक्त लगता है।
             परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने अगस्त में ही शासन को टीईटी का आयोजन कराने का प्रस्ताव भेज दिया था। इस संबंध में अफसरों के बीच चर्चा हुई तो दिसंबर में ही परीक्षा कराने पर सहमति बन गई है।
              शासनादेश जारी होने से पहले ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख तय होना जरूरी है इसलिए एनआइसी को प्रस्ताव भेजा गया है और तारीखों का इंतजार किया जा रहा है। परीक्षा नियामक कार्यालय का दावा है कि एक सप्ताह में आदेश जारी होने की उम्मीद है।


Keywords : tet2016,teachers,recruitment,upgovt


Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले