मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

              राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा है। केंद्र ने अगर धनराशि दे दी तो इसी वित्तीय वर्ष में रसोइयों को लाभ मिलना तय है।
             एमडीएम में 3,98,073 रसोइये काम कर रहे हैं। रसोइये लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस बार राज्य सरकार ने इसके लिए केन्द्र से 1041.68 करोड़ रुपये मांगे हैं।
             हालांकि यूपी में रसोइयों के 4,34,032 पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी तक लगभग 4 लाख ही कुक रखे गए हैं। यूपी में रसोइयों को मानदेय देने में तत्परता नहीं बरती जाती है।
             पिछले वर्ष की रिपोर्ट देखे तो जितना बजट इसके लिए मिलता है उसका 58 फीसदी ही इस्तेमाल किया गया। गौतमबुद्ध नगर ऐसा जिला रहा जहां रसोइयों को मानदेय दिया ही नहीं गया। वहीं 18 जिले ऐसे हैं जहां 50 फीसदी से भी कम रसोइयों को मानदेय मिला।
              मिड डे मील में गांवों में स्थित स्कूलों में रसोइये रखे गए हैं। नियमानुसार रसोइयां वही बन सकता है जिसका बच्च उस स्कूल में पढ़ रहा हो।


Keywords ; primary schools cook,increasing,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions