16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती : लंबित याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने त्वरित सुनवाई करने का निर्देश दिया

               प्राथमिक स्कूलों में 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती के मामले में लंबित याचिका पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने त्वरित सुनवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को यह भी आगाह किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल नहीं किया जाता है तो सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को 25 हजार रुपये याचीगण को हर्जाना देना होगा।
                राहुल श्रीवास्तव की विशेष अपील पर यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने दिया। अपील में एकल न्यायपीठ के आदेश के चुनौती दी गई थी।
              याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने एक आदेश जारी कर हापुड़, बागपत और जालौन के अभ्यर्थियों तथा बीएलएड और डीएलएड के अभ्यर्थियों को किसी भी जिले से आवेदन करने की छूट दी है जबकि अन्य जिलों के अभ्यर्थी उसी जिले से आवेदन कर सकते हैं जहां से उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
              एकल न्यायपीठ ने इस मामले में बेसिक शिक्षा परिषद से जवाब मांगते हुए कहा था कि चयन प्रक्रिया जारी रहेगी मगर परिणाम याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा। इसे अपील में चुनौती देकर कहा गया कि याचीगण के अधिकार का हनन हो रहा है क्योंकि सचिव का आदेश अवैधानिक है।



Keywords : teachers,tet,upgovt,16448 recruitment

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने का मामला : सरकार ने आयोग से अनुमति मांगी 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 सफेदा मामला : हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट में व्हाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची मांगी

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपने ही साथियों से जूनियर हो गए एलटी ग्रेड शिक्षक, विवादों के चलते देरी से हो पाई नियुक्ति

110 सब-असिस्टेंट इंजीनियर, स्टाफ नर्स एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, करें आवेदन 7 अप्रैल 2020 तक

सैनिक स्कूल में टीजीटी और नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्तियाँ, 29 जून 2019 तक करें आवेदन

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन