समायोजित शिक्षामित्र हटे भी नहीं ; रिक्तियोँ की बंदरबाँट पहले ही शुरू

            अभी सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्र हटे भी नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर बीएड टेट 2011 वाले नेताओं ने फेसबुक पर ही रिक्तियोँ की बंदरबाँट पहले ही शुरू कर दी।थोड़ा सब्र रखो बीएड टेट नेताओ, अभी बहुत कुछ होना बाकी हैं इस केस में। आगामी 17 मई को होने वाली सुनवाई की प्रतीक्षा करें, जो 18 मईतक भी चल सकती हैं। विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जेठमलानी जी, श्री शांति भूषण जी ने पहले दिन ही हम बीएड वालों का विरोध किया था और अब 17 मई को भी करेंगे, क्योंकि उनके कथनानुसार 31 मार्च 2014 के बाद बीएड वालों की तरफ से शिक्षामित्रों के समायोजन के विरुद्ध दाखिल कोई भी याचिका मैन्टेनबल ही नहीं हैं, साथ ही साथ इनके सपोर्ट में बीटीसी प्रशिक्षतों की तरफ से अधिवक्ता श्री प्रदीप कांत जी भी स्टैंड होकर 31 मार्च 2014 के बाद बीएड का लोकस खत्म होने संबंधी अपनी बात रखेंगे।
             फिलहाल इन सभी बिन्दुवों के जवाब हमारी टीम ने तैयार कर रखे हैं और दी0 9 मई को इस केस में आरम्भ से ही आधार रहे हमारे अधिवक्ता श्री आनन्द नंदन जी ने करीब 20 मिनट अपनी बात रखी और कोर्ट को कन्विन्स किया। और अब जबकि एक बार फिर से जेठमलानी जी और शांति भूषण जी हमारेविरोध में बोलेंगे तो फिर से हमारी टीम के अधिवक्ता श्री आनन्द नंदन जी इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमारे साथी धैर्य रखें हमारी टीम जिस लक्ष्य को लेकर चली थी, उसके लिए पूर्णतयः समर्पित हैं। धन्यवाद्____दुर्गेश प्रताप सिंह

Durgesh Pratap Singh>‎RTE ACTIVIST ASSOCIATION




Keywords : sc,shikshamitra,samayojan,tet,btc

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions