लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

लीगल ऑफिसर का पद केंद्र और राज्य सरकार के विधि से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, आदि के अंतर्गत विधि विभाग में कानून से संबंधित या विधिक कार्यों को निपटाने के लिए किया जाता है।


 लीगल ऑफिसर का पद संबंधित विभाग की रिक्ति के अनुसार द्वितीय श्रेणी के कर्मचारी के रूप में होता है।
 लीगल ऑफिसर का कार्य होता है कि वह संबंधित विभाग में कानूनों से जुड़े कार्यों का निष्पादन संबंधित अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार पूरा करे।

संगठन या संस्थान से विधिक मामलों, मुदकमों, कानूनी दस्तावेजों, पेटेंट, आदि का रिकॉर्ड रखे और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस के अनुसार रिपोर्ट तैयार करे।

लीगल ऑफिसर की भूमिका संबंधित विभाग में कानून या नियमों से जुड़े कार्यों के पालन सुनिश्चित करने के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण होती है।
 इसलिए लीगल ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको विभिन्न प्रकार के कानूनों की पूरी जानकारी हो, संगठन के अधिकारियों के निर्देश पर कार्यों को तय-सीमा में निपटाने में पारंगत होना चाहिए और कंप्यूटर को चलाने में सक्षम होना चाहिए।
लीगल ऑफिसर के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
लीगल ऑफिसर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
 साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में विधिक कार्यों या किसी न्यायालय में एडवोकेट के रूप में कार्य का अनुभव होना चाहिए. साथ ही, बार काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

Top10 Online survey Sites that pay Quick Money

लीगल ऑफिसर के लिए कितनी है आयु सीमा?
लीगल ऑफिसर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो।
हालांकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष या अधिक भी हो सकती है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है।
लीगल ऑफिसर के लिए चयन प्रक्रिया
लीगल ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है।
 इंटरव्यू में विधिक क्षेत्र से संबंधित प्रावधानों, पूर्व कार्य अनुभव और समसामयिकी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

List of Top PTC (paid -to click) Sites that pay Big Money

कितनी मिलती है लीगल ऑफिसर को सैलरी?
लीगल ऑफिसर के पद पर सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के लेवल-11 के अनुरूप रु. 67700-208700/- की सैलरी दी जाती है।
यदि लीगल ऑफिसर के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाती है तो आमतौर पर रु. 30000 प्रति माह तक वेतन दिया जाता है।
 वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है।

The Best Online Part time jobs for students and Moms

लीगल ऑफिसर की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
लीगल ऑफिसर का पद केंद्र और राज्य सरकार के विधि से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, आदि में होने के कारण इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं।
 इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान