यूपीटीईटी-2015 ; डेट फिर बढ़ी, अब 23 तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं 30 दिसंबर तक करें आवेदन

             शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 में पंजीकरण व आवेदन की तारीख फिर बढ़ गई है।
             सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि अब युवा ऑनलाइन पंजीकरण 23 दिसंबर तक एवं आवेदन 30 दिसंबर तक कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण व आवेदन की तारीख कुछ दिन पहले ही बढ़ाई गई थी।
              टीईटी 2015 के लिए इस समय आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले पंजीकरण एवं आवेदन करने वालों का अधिक दबाव होने से वेबसाइट हैंग होने एवं कई जिलों में इसके न खुलने की आम शिकायतें थीं। ऐसे में पंजीकरण व आवेदन की तारीख बढ़ाई गई थी। इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंकिंग प्लेटफार्म में आई समस्या को देखते हुए फिर तारीख बढ़ाई गई है।
               सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने सभी को मौका देने के लिए कार्यक्रम में बदलाव किया है। सचिव की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम में अब 23 दिसंबर को शाम छह बजे तक युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
               आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 29 दिसंबर है। ऐसे ही ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर शाम छह बजे तक की गई है।
               सचिव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों में नियमानुसार संशोधन अब 31 दिसंबर को दोपहर बाद से युवा कर सकेंगे। संशोधन कार्य चार जनवरी को शाम छह बजे तक किया जा सकेगा।  
                उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में यही परिवर्तन किया गया है, बाकी नियम एवं शर्ते पूर्व में 25 नवंबर को जारी निर्देश के अनुरूप ही लागू होंगे।




Keyword ; teachers,TET2015,upgovt,online 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions