कहां है छाती ठोकने वाला OBC प्रधानमंत्री? - आरक्षण पर लालू प्रसाद यादव बोले

              नई दिल्‍ली। आरजेडी अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आरक्षण को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है।

              लालू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है कि ये शातिर तरीके से आरक्षण को खत्‍म करना चाहते हैं। कहां हैं छाती ठोकने वाला ओबीसी प्रधानमंत्री।
लालू प्रसाद यादव ने RSS को भी लिया आड़े हाथ
                 राजद अध्‍यक्ष ने राष्‍ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ को खरी-खरी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी RSS के इशारे पर ही सारे यूनिवर्सिटी से आरक्षण खत्‍म करना चाहती हैं।
                लालू यादव ने कहा कि ‘बीजेपी ब्राह्मणवादी संगठन RSS का बच्चा है। पिछड़ा दलित विरोधी बीजेपी को वंचितों और पिछड़ों का हक नहीं खाने देंगे. ये लोग किसी मुगालते में न रहें।
ओबीसी वर्ग नहीं सहेगा अन्याय
                 इसके अलावा उन्‍होंने ट्वीट किया कि देश का 60 फीसदी से ज्यादा ओबीसी वर्ग RSS/BJP का अन्याय नहीं सहेगा। इनकी ईंट से ईंट बजा देंगे।
                  उन्होंने कहा कि ‘कहां है छाती ठोकने वाला ओबीसी प्रधानमंत्री ‘? उन्होंने कहा कि ये शातिराना तरीके से आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। हमारा हक छीन कर किसे देना चाहते हैं? गुजरात/राजस्थान में इन्होंने क्या किया कौन नहीं जानता है?



Keywords ;  teachers, prof., assists prof., asociate prof., reservation, Bjp govt,Lalu

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण