बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

        यू पी ;  बीएड के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए 14 शहरों में 32 केंद्रों पर प्रवेश काउंसिलिंग सोमवार सुबह दस बजे से शुरू होगी। पहले दिन रैंक एक से 6500 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 

        अभ्यर्थी एडवांस फीस के पांच हजार रुपये का ड्राफ्ट जमा करेंगे। यदि अभ्यर्थी को मनपसंद सीट नहीं मिलती है तो काउंसिलिंग केंद्र से ही 15 दिनों में एडवांस फीस का ड्राफ्ट वापस ले सकेगा। 

         बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के राज्य कोआर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, जौनपुर, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, बरेली व गोरखपुर में काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए हैं।

           बीएड में इस बार करीब 1.58 लाख सीटें होंगी। पिछली बार 1.84 लाख सीटें थी, ऐसे में इस बार 26 हजार सीटें कम होंगी। बीएड प्रवेश परीक्षा में 263199 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। 

           बीएड के दो वर्षीय कोर्स में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के सख्त नियम जिसमें 50 सीटों पर कम से कम छह शिक्षक और 100 सीटों पर 12 शिक्षक होना अनिवार्य हैं, उसके चलते कई कॉलेजों ने अपनी सीटें घटा दी हैं। 

          ज्यादातर एडेड डिग्री कॉलेज शामिल हैं, जहां पर आधी सीटों पर दाखिले होंगे। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संख्या भी कम नहीं है। 




Keywords ;  teachers, B.Ed, counciling up


Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान