अवर अभियंता के 1477 पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 30 नवंबर

            उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अवर अभियंता के 1477 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। 

               आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। आवेदन/रजिस्ट्रेशन तथा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी। 

               ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। 


                  सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 के तहत ऑनलाइन आवेदन ही मांगे गए हैं। 

                    किसी अन्य माध्यम से भेजे जाने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

                    आवेदन करने की प्रक्रिया को पांच भागों में बांटा गया है। कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड, फार्म के शेष विवरण का भरा जाना, फीस का भुगतान तथा एप्लीकेशन फार्म सबमिशन तथा अंत में फार्म का प्रिंटआउट लेना शामिल है। 

                  अभ्यर्थी एक बार में भी ये सारी प्रक्रियाएं पूरी कर सकता है। 


                    आयोग द्वारा निकाले गए विज्ञापन के अनुसार अवर अभियंता विद्युत/यांत्रिक के 148 पद, अवर अभियंता सिविल के 982, अवर अभियंता जलकल के 111, अवर अभियंता मुद्रण ओवरसियर के 06, अवर अभियंता विद्युत के 07, अवर अभियंता कृषि अभियंत्रण के 129, अवर दूरदर्शन अभियंता के 01, अवर अभियंता आटोमोबाइल के 01, विद्युत अवर अभियंता के 07, विद्युत एवं यांत्रिक फोरमैन वर्ग-एक के 03, अवर अभियंता यांत्रिक के 35, अवर अभियंता के 43 तथा संगणक के कुल 04 पदों के लिए भर्ती की जानी है।

                    निर्धारित शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेविट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से ही किया जा सकता है। 

                फार्म संशोधन का मौका सिर्फ एक बार मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक