BANK OF INDIA RECRUITMENT : ऑफिस असिस्टेंट और काउंसलर के पदों पर भर्ती

               बैंक ऑफ इंडिया, कानपुर अंचल ने फैकल्टी मेम्बर समेत कुल छह पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। 

               इनमें ऑफिस असिस्टेंट और काउंसलर के पद भी शामिल हैं। इन पदों को अनुबंध के आधार पर उन्नाव और हरदोई जिले के लिए भरा जाएगा। 

                  इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा।

                  डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2018 है। रिक्ति पदों का विवरण इस प्रकार है :

फैकल्टी मेम्बर, पद : 04 

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त हो और वोकेशनल/गाइडेंस में डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। 
- इसके साथ ही कम्प्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान और हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग आती हो। 

आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 65 वर्ष। 

वेतन : 20,000 रुपये प्रतिमाह। 

ऑफिस असिस्टेंट, पद : 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री हो और अकाउंट का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। 

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 45 वर्ष। 

वेतन : 15,000 रुपये प्रतिमाह। 

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। 

चयन प्रकिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन प्रक्रिया : 
- इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट (www.bankofindia.co.in) पर लॉगइन करना होगा। 
- होमपेज खुलने पर कॅरियर ऑप्शन को क्लिक करें। ऐसा करने पर एक डिक्लेरेशन पेज खुलेगा। इस पर क्लिक टू प्रोसीड ऑप्शन को क्लिक करें। 
- अब खुलने वाले नये पेज पर Engagement of one Faculty and one Office Assistant at Hardoi and Unnao RSETI शीर्षक पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर नई नोटिस विंडो खुलेगी। यहां पर नोटिस ऑप्शन को क्लिक करने पर रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। 
- इसे पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
- अब नोटिस विंडो में वापस आएं और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आवेदन पत्र का प्रारूप खुलेगा। 
- इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकालें और इसे पूरा भरकर मांगे गए प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपियों के साथ निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेजें। 

यहां भेजें आवेदन : 
आंचलिक कार्यालय कानपुर
78-ए, राज भवन कॉम्प्लैक्स
कैनाल रोड, कानपुर (उत्तर प्रदेश)-208004

अधिक जानकारी यहां : 

वेबसाइट : www.bankofindia.co.in

ई-मेल : kanpur.afd@bankofindia.co.in

फोन : 0512-2332074, 2370402










                Sabhar hindusta.com

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान