बिना कोचिंग रेलवे भर्ती परीक्षा कैसे पास करें ?

                रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो यहां हैं आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी। रेलवे के लिए हर साल करोड़ों लोग आवेदन करते हैं। पर किस्मत किसी किसी की ही साथ देती है। 


                   अगर आप ये पांच फॉर्मूले अपना लेगें तो परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण व पहला स्टेप है लिखित परीक्षा। इसे क्रैक करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है। 

                      आपको बता दें कि ये आसान नहीं है तो नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपनाकर और सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके परीक्षा पास कर सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ फॉर्मुले

परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें


  •                  रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। सबसे पहले पता लगाएं कि एग्जाम में कैसे सावल पूछे जाते हैं। इसके लिए पुराने परीक्षा के प्रश्न पेपर देखें। इससे आपको भरपूर मात्रा में जानकारी मिलेगी और आपको परीक्षा का नेचर भी अच्छे से समझ आएगा।

  •                  अगर एक बार आपने पैटर्न को अच्छे से समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।

तैयारी की रणनीति बनाएं

  •                       पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए जरूरी है नोट्स तैयार करना। नोट्स भी टॉपिक्स के आधार पर बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। पर इसका मतलब ये नहीं कि आप बिल्कुल ही उसे छोड़ दें।

  •                        समय समय पर रिवीजन करते रहें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर समय देंगे तो सभी कवर हो जाएंगे और तैयारी भी अच्छे से पूरी हो जाएगी।


  • विषयों से संबंधित किताबों का चयन करें


    •                          तैयारी करने से पहले विषयों से संबंधित किताबों का चयन करें। आप तैयारी करने के लिए रेलवे एग्जाम की किताबों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने सीनियर्स या आस-पास मार्केट से किताबों की व्यवस्था कर लें। 

    •                           इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं। इससे अंतिम समय में ज्यादा समय टॉपिक्स को सर्च करने में नहीं जाएगा।


    • टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी 


      •                            परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आपका टाइम मैनेजमेंट। किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। बराबर टाइम बांटकर सभी विषयों की तैयारी करें। एक बार पढ़ने बैठ गए तो बीच में ब्रेक भी लें।

      •                            बीच-बीच में उठते रहें और खुद को फ्रेश करते रहें। कोशिश करें कि एक पेपर हल करके ही उठें। दूसरे पेपर को तुरंत हल न करें। थोड़ा रेस्ट के बाद काम शुरू करें। 


      • पर्याप्त किताबें और मैटीरियल होना आवश्यक 


        •                             किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित विषयों से जुड़ा कंटेट होना जरूरी है। अगर आपके पास विषय सामग्री नहीं है तो इसका प्रभाव न केवल आपके अंकों पर पड़ेगा बल्कि आप अच्छे से तैयारी भी नहीं कर पाएंगे। साथ ही आप न ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएंगे। अच्छी तैसारी के लिए आपके पास पर्याप्त किताबें और मैटीरियल होना आवश्यक है।


                     परीक्षा क्रैक करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है।  आपको बता दें कि ये आसान नहीं है तो नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपनाकर और सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके परीक्षा पास कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड