भारतीय वायुसेना में जूनियर क्लर्क के पद : एप्लीकेशन केवल ऑफलाइन

             भारतीय वायुसेना बेनेवलेंट एसोसिएशन (आईएएफबीए), नई दिल्ली द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है जुसमें जूनियर क्लर्क और सहायक प्रबंधक (लेखा) के पद के लिए आवेदन निकाले गए हैं।

              दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार 22 अक्टूबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एप्लीकेशन केवल ऑफलाइनमोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने बायो-डेटा और एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर सचिव, आईएएफबीए, एएफजीआईएस भवन, सुब्रोटो पार्क, नई दिल्ली -110010 को भेजनी होगी।

रिक्त - कुल 7 पद खाली

  • जूनियर क्लर्क: 5 पद

  • जूनियर क्लर्क (ईडीपी): 1 पद

  • सहायक प्रबंधक (लेखा): 1 पद


आयु सीमा-
 
  • जूनियर क्लर्क- उम्मीदवार जो जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, उनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • जूनियर क्लर्क (ईडीपी)- उम्मीदवार जो जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, 28 साल की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • सहायक प्रबंधक (लेखा)- सहायक उम्मीदवार (लेखा) के पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 35 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकारी मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आयु छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक मानदंड-

जूनियर क्लर्क: जूनियर क्लर्क के पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।

जूनियर क्लर्क (ईडीपी): जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के पद के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
 उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में दो साल का कोर्स करना अनिवार्य है।

सहायक प्रबंधक (लेखा): एक सहायक प्रबंधक के पद के लिए उम्मीदवार कम से कम 60% अंकों के साथ वाणिज्य में स्नातक होना चाहिए।

वेतन-

जूनियर क्लर्क: इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 18,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

जूनियर क्लर्क (ईडीपी): इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 18,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

सहायक प्रबंधक (लेखा): इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

















              Sabhar amarujala.com
Keywords - jobs,govtjobs,onlinejobs,AIRFORSE

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक