शिक्षक के कुल 5,670 रिक्त पदों पर नियुक्तियां : अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2018

               मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने माध्यमिक शिक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।

                   बोर्ड शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के माध्यम से कुल 5,670 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।

                  पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2018 थी, जिसे बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2018 कर दिया गया है।

                  हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा और वे अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन करने के योग्य होंगे।

प्राइमरी टीचर, कुल पद : 5,670 

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएट डिग्री के साथ प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। अथवा

- संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय बीएड किया हो। अथवा

- संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट और शिक्षा शास्त्र में चार वर्षीय स्नातक (बीएलएड) किया हो। अथवा

- कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा पास होने के साथ ही संबंधित चार वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री (बीए/बीएससी/बीएएड/बीएससीएड) होनी चाहिए। अथवा

- न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएट होने के साथ एक वर्षीय बीएड (विशेष शिक्षा) का कोर्स किया हो। 

वेतन : 32,800 रुपये प्रतिमाह के साथ मंहगाई भत्ता। 

आयु सीमा : 

- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

- महिला उम्मीदवार/दिव्यांग/मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष।

- आयु की गणना 01 जनवरी 2019 के आधार पर की जाएगी। 

आवेदन शुल्क : 

- सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये।

- मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।

- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग चार्ज अलग से देना होगा।

- कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते वाले उम्मीदवारों के लिए एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 70 रुपये देय होगा।

- इसके अलावा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन कर आवेदन पत्र भरने पर पोर्टल शुल्क 40 रुपये देना होगा। 

चयन प्रक्रिया : 

- योग्य उम्मीदवारों का चयन शिक्षा पात्रता परीक्षा 2018 के जरिए किया जाएगा।

- परीक्षा में एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

- जबकि सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।

- परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।  

आवेदन प्रक्रिया : 

- वेबसाइट (www.peb.mp.gov.in) पर लॉगइन करें।

- इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार इंग्लिश या हिंदी टैब पर क्लिक करें।

- ऐसा करने पर होमपेज खुल जाएगा।

                इस पर प्रदर्शित हो रहे सेक्शन में Online Form - Middle School Teacher Eligibility Test - 2018, Advertisement, Rulebook लिंक में रूलबुक ऑप्शन पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।

- इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पद के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें।

- अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

महत्वपूर्ण तारीखें 

 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 20 अक्टूबर 2018

 ऑनलाइन परीक्षा की तारीख : 19 जनवरी 2019

अधिक जानकारी यहां

फोन : 0755-2578801-02-03-04

वेबसाइट : www.peb.mp.gov.in

और

 www.vyapam.nic.in 

ई-मेल : vyapam @mp.nic.in    















               Sabhar hindustan.com
Keywords - teacher,jobs,govtjobs,onlinejobs

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान