15 हजार भर्ती ; पांच फरवरी को नियुक्ति पत्र देने तैयारी, सीट बढ़ने के आसार समाप्त

         एक फरवरी को कटऑफ में शामिल होने वाले नए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के बाद अब सीटें बढ़ने के आसार खत्म।
         सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से काउंसलिंग के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित सहायक अध्यापकों को पांच फरवरी तक नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्देश दिया है।
          सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के लिए दिसंबर 2014 में बीटीसी-2011 के प्रशिक्षुओं को भर्ती के लिए 15 हजार पदों की घोषणा की गई थी। इस भर्ती के आवेदन जारी होने से लेकर अब तक प्रदेश सरकार चार बार संशोधन कर चुकी है।
          सभी बीटीसी प्रशिक्षितों से बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से एक से 15 जनवरी के बीच आवेदन मांगा गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाटा एनआईसी को भेजने को कहा गया है।
          एक फरवरी को नए आवेदकों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद पांच फरवरी को सभी चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
          15 हजार शिक्षक भर्ती में सीटें बढ़ाने के लिए मंगलवार को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अभ्यर्थी धरना देंगे।
          बीटीसी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजीत मिश्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के कई बार वेबसाइट खोलने से आवेदकों की संख्या अधिक हो गई है। ऐसे में परिषद सीटें बढ़ाने की घोषणा करें।
          वैसे भी नवीन स्कूलों में 19948 शिक्षकों के पदों का सृजन हुआ है उसमें से 3500 उर्दू शिक्षकों को दिए गए हैं। शेष 15 हजार भर्ती में जोड़े जाएं, ताकि छूटे बीटीसी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का मौका मिल सके।



Keywords ; teachers,btc,tet,teachers recruitment,basic education

Comments

Popular posts from this blog

सफाईकर्मी के लिए अगड़ी जाति के हजारों ; MA-बीटेक ने किया आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

147 ट्रेनी एवं वर्कमैन पदों के लिए करें आवेदन 26 नवंबर 2018 तक

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट का आदेश सीघ्र ; गाजी इमाम आला 

बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

National Company Law Tribunal (NCLT) invited applications of candidates for the Stenographer Posts

UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018