शिक्षामित्रों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सकारात्मक आश्वासन से नाराज ; बीएड और बीटीसी डिग्रीधारियों ने भरी हुंकार

             हाईकोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों के आंदोलन, फिर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सकारात्मक आश्वासन से नाराज यूपी के चार लाख 85 हजार बीएड व बीटीसी डिग्रीधारियों ने मोर्चा खोल दिया है।      
               इन सबने गांधी जयंती (दो अक्तूबर) पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
             इसमें 50 हजार बीएड व बीटीसी डिग्रीधारियों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदर्शन चार अक्तूबर तक चलेगा।
           सरकार से नाराज बीएड व बीटीसी डिग्रीधारियों ने उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा का गठन किया। इसका प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु राणा और महामंत्री दुर्गेश प्रताप सिंह को बनाया गया है।
             कानपुर के सुशील पाल संरक्षक हैं। संजय मिश्रा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन सबका कहना है कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) की नियमावली के हिसाब से शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए।                    शिक्षामित्रों के पक्ष में नियुक्ति की अर्हता बदलने की कोशिश हुई तो परिणाम घातक होगा। लाखों डिग्रीधारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। दिल्ली में प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है।

Kewards ; teachers,samayojan,TET,btc,BEd

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड