शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

                इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक पद पर किए गए समायोजन को अवैध करार देते हुए उसे रद्द किए जाने के विरोध में प्रदेश भर के शिक्षा मित्र अब पांच अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
                 इसके लिए गुरुवार को उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला व प्रांतीय मंत्री कौशल कुमार सिंह ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र ज्ञापन भी भेज दिया। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक लाख 70 हजार शिक्षा 15 साल से प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं।
                 उसके बाद राज्य सरकार द्वारा एनसीटीई से बीटीसी की प्रशिक्षण अनुमति 14 जनवरी 2011 को लेकर 2014 और 2015 में बीटीसी प्रशिक्षण कराते हुए सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर दिया गया। लेकिन एक याचिका पर हुई सुनवाई में एनसीटीई के अधिवक्ता द्वारा सरकार को 14 जनवरी 2011 को बीटीसी अनुमति पत्र जारी करने केबाद भी गलत काउंटर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जिससे शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द कर दिया गया।
                 अब एनसीटीई के गलत काउंटर लगाए जाने के विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,TET,jobs

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक