ड्राइवर के 618 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी

               उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा कर्मचारी चयन आयोग ने ड्राइवर के 618 पदों को भरने के लिए फॉर्म जारी किए हैं। विज्ञापित पद, उत्तर प्रदेश सरकार के भिन्न-भिन्न सरकारी विभागों में स्थाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए हैं।
              इन पदों पर उम्मीदवारों की आवश्यक शैक्षिक योग्यता के तहत उन्हें किसी भी मान्यताप्राप्त विद्यालय से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य आवश्यक योग्यताओं के तहत भारी या हल्के वाहन चालन का वैध लाइसेंस धारक होना निर्धारित किया गया है।
             अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 रुपये से 20,200 रुपये एवं 1,900 रुपये ग्रेड पे प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है।
              आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई, 2015 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना निर्धारित है।
              आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है।
               योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से तीन चरणों में करना होगा।
                आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 105 रुपये, अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 65 रुपये एवं शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
                अभ्यर्थी आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लें। विज्ञापित पदों पर आवेदन के नामांकन की अंतिम तिथि 27 नंवबर 2015 है।
                 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2015 निर्धारित है। आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2015 है।
                 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने फोटो एवं हस्ताक्षर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित फॉरमेट में ही जमा करें।    
                आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी और आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

Kewards ; driver,upsssc,govtjob,618posts

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions