1.25 लाख परीक्षकों का मानदेय फिर बढ़ाने की तैयारी

              यूपी बोर्ड परीक्षा की करोड़ों कॉपियां जांचने वाले लगभग 1.25 लाख परीक्षकों का मानदेय फिर बढ़ाने की तैयारी है। 2016 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों में जुटा बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन का रेट बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
               माना जा रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी सरकार शिक्षकों के एक बड़े तबके को मानदेय वृद्धि का तोहफा दे सकती है। फिलहाल सीबीएसई, सीआईएससीई के साथ मध्यप्रदेश व बिहार बोर्ड की ओर से दिए जाने वाले मानदेय का अध्ययन कर रहा है।
              परीक्षकों के मानदेय के साथ उपपरीक्षक, मूल्यांकन केन्द्राध्यक्ष, संकलन केन्द्र आदि के मानदेय भी संशोधित होगा। सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह तक मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया जाएगा। फिलहाल इस मसले पर कोई अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं।
            इसी साल बढ़ा है परीक्षकों का मानदेय इलाहाबाद। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षकों का मानदेय सरकार ने इसी साल बढ़ाया है। अब 10वीं व 12वीं की एक कॉपी जांचने पर क्रमश:  8 व 10 रुपए मिलते हैं। पिछले साल तक 10वीं व 12वीं की एक कॉपी के लिए क्रमश: 6 व 7 रुपए मिलते थे।

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी