उत्तर प्रदेश ; 2000 दारोगाओं की होगी सीधी भर्ती

            सिपाही और दारोगा की शुरू हुई भर्तियां चार साल से भले अटकी हों पर सरकार अब नई नियमावली से दो हजार से ज्यादा दारोगा की सीधी भर्ती कराने जा रही है। उम्मीद है कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही इसका विज्ञापन कर दिया जाएगा।
             अगस्त में कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) की सीधी भर्ती नियमावली में संशोधन किया था। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने मंगलवार को बताया कि नई नियमावली के तहत दारोगा भर्ती की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
              उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड के चेयरमैन वीके गुप्ता का कहना है कि दो हजार से ज्यादा पदों के लिए यह प्रक्रिया शुरू होनी है।
             दारोगा भर्ती में अब तक कई चरण होते थे, लेकिन संशोधित नियमावली के तहत प्रारंभिक लिखित परीक्षा और समूह परिसंवाद समाप्त कर दिया गया है। नई नियमावली में 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पुरुष संवर्ग और 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में महिला संवर्ग के लिए निर्धारित की गई है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी को ही योग्य माना जाएगा। इस प्रक्रिया से न केवल समय बचेगा बल्कि पारदर्शिता भी आएगी।  

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड