बीटीसी 2014 हेतु प्रवेश बंद, वहीं बीटीसी 2015 का सत्र 22 सितम्बर 2016 से होगा शुरू

                     बीटीसी 2014 में अब दूसरी काउंसलिंग नहीं होगी। पहली काउंसलिंग के बाद जितने प्रवेश लिए गए हैं, उतने ही विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। वहीं, बीटीसी 2015 का शैक्षिक सत्र अगले वर्ष 22 सितम्बर से शुरू होगा।
                 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी के सत्र को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। वैसे, बीटीसी 2014 में 22 सितम्बर से पढ़ाई शुरू हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश:
                 सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितम्बर को आदेश दिया है कि बीटीसी 2014 का सत्र 22 सितम्बर से शुरू किया जाए और इसके बाद कोई भी प्रवेश नहीं दिया जाए। वहीं, बीटीसी 2015 का सत्र अगले वर्ष 22 सितम्बर से शुरू किया जाए और 2016 का सत्र जुलाई-2017 में शुरू किया जाए।
                 सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के नियमों का पालन करने का आदेश दिया है कि 200 दिनों की पढ़ाई के बाद वार्षिक परीक्षा ली जा सकती है। इस तरह से धीरे-धीरे बीटीसी का सत्र नियमित किया जाए। यही कारण है कि बीटीसी 2014 में सीटों के सापेक्ष 30 गुना अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में बुलाया गया ताकि बार-बार काउंसिलिंग न करनी पड़े।
                  अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी जानकारी जुटा रहा है कि इस वर्ष कितने विद्यार्थियों को प्रवेश दिए गए हैं। इस सत्र में लगभग 48 हजार सीटों पर प्रवेश दिए जाने हैं।
तय होगी सम्बद्धता देने की समयसारिणी:
                    इस आदेश के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी के निजी कॉलेजों को सम्बद्धता व मान्यता देने की समयसारिणी भी तय कर रहा है ताकि तयशुदा समय के बाद सम्बद्धता न दी जाए यानी निजी या सरकारी सभी कॉलेजों में एक साथ प्रवेश दिए जाएं। मसलन, बीटीसी 2013 में निजी कॉलेजों को अब भी सम्बद्धता देने के साथ इनमें प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है। जबकि कुछ कॉलेजों में पढ़ाई का एक वर्ष भी पूरा हो चुका है। अनियमित सत्र से परीक्षाएं भी पूरे वर्ष होती हैं और नियामक को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।

Kewards ; btc2014,btc2015,admissions,btc2016

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण