बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

                  बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी हो गई। कितने अभ्यर्थी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) या फिर निजी कालेज में दाखिल हुए, या फिर कितनी सीटें खाली हैं, इसका कोई ब्यौरा नहीं है। इसके बाद भी मंगलवार से पढ़ाई हर हाल में शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
                  यह सब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आनन-फानन में हो रहा है, क्योंकि डायट व निजी कालेजों में हर हाल में प्रशिक्षण 22 सितंबर से शुरू करने का निर्देश है।                      कई वर्षो से बीटीसी का प्रशिक्षण सत्र लेटलतीफ रहा है। इन दिनों बीटीसी 2014 की काउंसिलिंग चल रही थी। इस प्रशिक्षण सत्र को नियमित कराने के लिए याचिका दायर हुई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने बाबा शिवनाथ सिंह शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बनाम नेशनल काउंसिलिंग फॉर टीचर एजूकेशन व अन्य के साथ संबद्ध दस अन्य याचिकाओं की सुनवाई करते हुए आठ सितंबर को सत्र नियमित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
                    इसी आदेश का अनुपालन कराने के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश नीना श्रीवास्तव ने डायटों को पत्र लिखा। इसमें कहा गया है कि बीटीसी प्रशिक्षण 2014 के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 21 सितंबर तक संपादित कराने के लिए वर्गवार/श्रेणीवार तीस गुना (विशेष आरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पचास गुना) अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए बुलाए जाए। प्रवेश लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण डायट एवं निजी संस्थानों में 22 सितंबर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर संबंधित जनपद के प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ही उत्तरदायी होंगे।
                   इस आदेश के अनुसार सोमवार को प्रदेश भर में बीटीसी 2014 प्रवेश की काउंसिलिंग पूरी हो गई है, लेकिन सीटों के सापेक्ष कितने अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया और कितनी खाली सीटें हैं, इसका ब्यौरा किसी के पास नहीं है।


Kewards; teachers,btc,TET,shikshamitra,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड