दिल्ली हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट (पीए) के 44 पदों पर सीधी भर्ती 

              हाईकोर्ट में कुल 44 पदों पर भर्ती निकली है, जिनमें समान्य वर्ग के लिए 21 पद, ओबीसी के लिए 15 पद, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए क्रमशः 04-04 पद निर्धारित किए गए हैं।
                विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान स्वरूप 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह एवं 4,600 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
               शैक्षिक योग्यता के तहत अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण करना आवश्यक है। अन्य योग्यताओं के तहत उनकी टाइपिंग गति 40 शब्द प्रति मिनट और शार्टहैंड गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
                 आवेदन करने के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष एवं ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए                             अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
                 विज्ञापित पदों पर आवेदन दो चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवार दिल्ली हाईकोर्ट की वेबसाइट पर क्लिक करके आवेदन का पहला चरण पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछडा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग एवं महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क होगा।
                    आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट द्वारा मान्य किया जाएगा। निर्धारित डिमांड ड्राफ्ट "रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट नई दिल्ली" के पक्ष में देय होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने डिमांड ड्राफ्ट के पीछे अपना नाम रजिस्ट्रेशन नंबर एवं मोबाइल नंबर अवश्य लिखें।
                     तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट पर शुल्क भुगतान के उपरांत सर्जित ट्रांजेक्शन आई.डी., फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित फॉरमेट में अपलोड करना होगा।
                     यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आवेदन उपरोक्त पते पर 01 अक्टूबर, 2015 तक पहुंच जाएं। आवेदन की अन्य जानकारी एवं आवेदन के पहले चरण के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइटwww.delhihighcourt.nic.in पर लॉगइन करें।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड