4823 पदों पर सरकारी विभाग में नौकरी का मौका

               सरकारी विभाग में छप्पर फाड़ के नौकरियां निकली हैं। पदों की कुल संख्या 4823 है। चुने गए उम्मीदवारों को पदों के अनुसार अच्छा वेतनमान दिया जाएगा।
               बिहार के ग्रामीण विकास विभाग ने बिहार रूरल डवलपमेंट सोसाईटी के अंतर्गत पंचायत रोजगार सेवक के 4,594 पद, लेखपाल के 142 पद और पंचायत तकनीकी सहायक के 87 पदों पर भर्ती निकाली है।
                 इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के रूप में पंचायत रोजगार सेवक के लिए 12 वीं पास एवं न्यूनतम 3 माह का कंप्यूटर साक्षरता का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
                  लेखपाल पद के लिए किसी वाणिज्य में स्नातक की डिग्री और पंचायत तकनीकी सहायक के लिए बीएससी उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है।
                   पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी एवं महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों (महिला एवं पुरुष दोनों) के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।
                   उम्मीदवारों का चयन 12वीं के पश्चात प्राप्तांको के आधार पर मेघा सूची तैयार करके किया जएगा। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन के पश्चात जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए अपने पास अवश्य रखें।
                    इन पदों के लिए आवेदन 7 अक्टूबर 2015 तक ही मान्य किए जाएंगे। आयोग द्वारा उपलब्धता अथवा आवश्यकता के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
                     आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक आवेदक बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाईटी की वेबसाइट द्वारा आवेदन कर सकते हैं।  अन्य जानकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://rdd.bih.nic.in/ पर लॉग इन करें।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions