871 पदों पर मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल में भर्ती

             मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल म.प्र. ने प्रहरी के 852 पद, शिक्षक/सहायक शिक्षक के 06 पद, फोरमैन का 1 पद, बढ़ई अनुदेशक का 1 पद, पुरुष नर्स के 3 पद, बुनाई अनुदेशक का 1 पद, सिलाई अनुदेशक के 3 पद और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के 4 पदों के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
               इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान पदों के अनुसार न्यूनतम 5,200 रुपये प्रतिमाह से 34,800 रुपये प्रतिमाह एवं पदों के अनुसार ग्रेड पे देने का प्रावधान है।
               आवेदित पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है।
वेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 30 एवं 35 निर्धारित है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार, एवं आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
                सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडे़ वर्ग से संबंधित हैं उनके लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एम.पी. ऑनलॉइन पोर्टल शुल्क 70 रुपये अतिरिक्त देय होगा।
                 विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मान्य होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2015 निर्धारित की गई है।
                 आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.vyapam.nic.in अथवा www.mponline.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन