सबसे प्रचलित सर्च इंजन गूगल से कहीं बेहतर है अनमोल का जीनियस सर्च इंजन

              भारतीय मूल के 16 वर्षीय किशोर अनमोल तुकरेल ने कर दिखाया। कनाडाई नागरिक अनमोल ने एक ऐसा सर्च इंजन विकसित किया है दुनिया के सबसे प्रचलित सर्च इंजन गूगल से कहीं बेहतर है।
            अनमोल का दावा है कि उनका सर्च इंजन गूगल से 47 और सामान्य से 21 फीसदी सटीक है। अनमोल ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास की है।
            अनमोल का दावा है कि उन्होंने इस सर्च इंजन को महज दो माह में डिजाइन किया। साथ ही इसका कोड तैयार करने में उन्हें सिर्फ 60 घंटे का वक्त लगा। अनमोल ने गूगल साइंस फेयर में हिस्सा लेने के लिए यह सर्च इंजन विकसित किया।
आइसक्रीम लैब्स
             मालूम हो कि गूगल वैश्विक स्तर पर 13 से 18 वर्ष के छात्रों के लिए इस कार्यक्रम के तहत वैश्विक आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन करता है। अनमोल फिलहाल भारत के बंगलूरू स्थित ऐडटेक कंपनी ‘आइसक्रीम लैब्स’ में दो सप्ताह की इंटर्नशिप कर रहे हैं।
              अनमोल बताते हैं कि उनका सर्च इंजन अब तक का सबसे जीनियस सर्च इंजन है। बकौल अनमोल, वह अलग तरह का सर्च इंजन विकसित करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस क्षेत्र में गूगल पहले से ही है तो उन्होंने नेट सर्चिंग के काम को अगले मुकाम पर ले जाने की सोची और इसी के परिणाम स्वरूप उन्होंने एक जीनियस सर्च इंजन डिजाइन किया।

Kewards ; Google,search engine,genius  engine,Anmol

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण