कैलिफोर्निया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में भागीदारी से बढ़ेंगी नैकरियां ?

           कैलिफोर्निया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सिलिकॉन वैली की प्रमुख कंपनियों के प्रमुखों ने सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में भागीदारी की इच्छा जताई है।  कुछ कंपनियों के प्रमुखों ने भारत में निवेश का एलान भी किया।


              इक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में शरीक होगी। माइक्रोसॉफ्ट की योजना भारत के 5,00,000 गांवों को तकनीक से जोडने की है। कंपनी भारत के कई गांवों में काम कर रही है। सूरत नगरपालिका और दूसरे शहरों में डेटा एनेलिटिक सिस्टम पर काम किया जा रहा है।
              गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत में स्टार्ट अप कंपनियों सबसे तेजी से उभर रही हैं और काम कर रही हैं। गूगल भारत में रेलवे में वाई-फाई कनेक्टिविटी पर काम जल्द ही शुरू करेगी। भारत इनोवेशन का नया केंद्र बन सकता है।
                 क्वॉलकॉमकंपनी के सीईओ पॉल जैकब्स ने कहा कि भारत में 10 अरब रुपए का निवेश करेगी। यह पैसा वहां की स्टार्ट अप कंपनियों को दिया जाएगा। कंपनी 'डिजिटल इंडिया' के मुताबिक ही भारत में चिप्स डिजाइन करेगी।
                   इसके लिए डिजाइन केंद्र खोले जाएंगे। क्वॉलकॉम ब्रॉडबैंड, मोबाइल और ऐप बनाने के क्षेत्र में और काम करेगी।
सिस्को के सीईओ जॉन चैंबर्स, ने कहा कि उम्मीद है कि भारत में कागजी कार्रवाई जल्द ही अतीत की बात बन जाएगी। नरेंद्र मोदी भारत के बेजोड राजदूत हैं।  उम्मीद है कि वे अपने देश को बदल कर रख देंगे।

Kewards ; jobs,us,Modi ji,America

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

हाथों-हाथ मिलेगा पैन कार्ड, नहीं लगेगा कोई शुल्क - करें ऑनलाइन आवेदन

लीगल ऑफिसर की सरकारी नौकरी ; जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Jobs for 490 posts through Lower subordinate up

SSC CGL 2019 Tier 1 Result : कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टायर-1 का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक