BTC 2014 :काउंसलिंग प्रक्रिया के अब तेजी पकड़ने की उम्मीद,30 से 50 गुना बुलाए गए

              बीटीसी 2014 की दूसरी काउंसिलिंग में अब तीस गुना से लेकर पचास गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। अभी तक काउंसिलिंग में दस गुना अभ्यर्थी बुलाए जा रहे थे जिसके कारण काफी सुस्त गति से काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही थी।
              जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य ललिता प्रदीप ने बताया कि अब अधिक अभ्यर्थी बुलाए जाने के कारण दूसरी काउंसिलिंग में मेरिट सूची भी थोड़ा खिसक गई है। गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद डायट में बीटीसी की काउंसिलिंग होगी।
                उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब अधिक अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में बुलाया जाए। ऐसे में बीटीसी की दूसरी काउंसिलिंग में राज्य स्तरीय मेरिट सूची से तीस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
                वहीं विशेष आरक्षण जिसमें निशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शामिल हैं उनमें प्रति सीट के अनुसार 50-50 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। दूसरी काउंसिलिंग में मेरिट सूची भी खिसकी है, क्योंकि पहले दस गुना अभ्यर्थी बुलाए जा रहे थे और अब तीस गुना से लेकर पचास गुना तक बुलाए जाएंगे।


Kewards: btc,teachers,shikshamitra,TET,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

जेईई-मेन्स, जेईई-एडवांस्ड, NEET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां जाने विस्तार से

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

Recruitment in ONGC for 322 posts

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

jobs for 45 posts of managers in UK