ऑर्डनेंस केबल फैक्ट्री में 10वीं पास की भर्ती

                 भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, ऑर्डनेंस केबल फैक्ट्री ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की
                विज्ञापित पदों में मशीनिस्ट के 34 पद, फिटर जरनल के 5 पद, एक्जामिनर के 4 पद, फिटर इलेक्ट्रिक के 4 पद, वायरमैन के 3 पद, फिटर पाइपर का 1 पद, फिटर ऑटो इलेक्ट्रिक का 1 पद एवं ग्राइंडर का 1 पद आदि शामिल हैं।
                 विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों कों मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य योग्यताओं में एनसीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में एनएसी अथवा एनटीसी का प्रमाण पत्र धारक होना निर्धारित किया गया है।
                 आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
                  विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 5,200 रुपये प्रतिमाह से20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 1,800 रुपये ग्रेड पे देय होगा।
ऐसे करें आवेदन
                  विज्ञापित पदों पर आवेदन साधारण डाक से मान्य किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए अपेक्षित प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियों को पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करके "महाप्रंबधक, आयुध केबल निर्माणी, चंडीगढ़-160002" के पते पर भेजें।
                  आवेदक यह सुनिश्चित करें कि उनका आवेदन पत्र प्रदर्शित पते पर 16 अक्टूबर, 2015 तक आवश्यक रूप से पंहुच जाएं। सामान्य वर्ग के आवेदक अपने आवेदन-पत्र के साथ महाप्रंबधक, आयुध केबल निर्माणी, चंडीगढ़ -160002 के पक्ष में देय, 50 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट अथवा पोस्टल ऑर्डर को आवश्यक रूप से भेजें।
                    आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन नःशुल्क है। विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए भारत सरकार, सुरक्षा मंत्रालय, ऑर्डनेंस केबल फैक्टरी, चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.ofbindia.gov.in पर लॉग ऑन करें।

Kewards ; ocf,Central govt,defense,fitters,machinists


Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक