14 वर्ष तक के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण ; विद्यालयों में होगा उनका नामांकन

                 छूटे छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर विद्यालयों में उनका नामांकन कराने में हीलाहवाली अब नहीं चलेगी। ऐसे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर स्कूलों में उनका नाम लिखाने में लापरवाही पर लगाम कसने के लिए सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना को माध्यम बनाया है।
                 शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूल से छूटे छह साल से अधिक और 14 वर्ष तक के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में दाखिला दिलाने की व्यवस्था है लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसमें लापरवाही बरती जाती है।
                  वहीं समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभ पाने वाले परिवारों में स्कूल से छूटे इस आयु वर्ग के बच्चों का स्कूल में अनिवार्य नामांकन कराने की शर्त है। योजना का लाभ पाने वाले परिवारों में स्कूल से छूटे ऐसे 21 हजार बच्चे पाये गए हैं।
                     मुख्य सचिव आलोक रंजन की ओर से जारी शासनादेश में ऐसे बच्चों का स्कूल में नामांकन और कक्षा की जानकारी नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर की ओर से विकसित किये वेबपोर्टल पर ‘नामांकन मॉड्यूल’ में दर्ज करने के निर्देश दिये गए हैं।      
                    शासनादेश में कहा गया है कि सात वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे बच्चों का सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण कराकर उन्हें विशेष ट्रेनिंग दिलायी जाए। इन बच्चों को कब से विशेष प्रशिक्षण किस विशेष प्रशिक्षक की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है, इसका विवरण नामांकन मॉड्यूल पर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिये गए हैं।
                     संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी नामांकन मॉड्यूल में दर्ज की गई इस सूचना को अपने डिजिटल सिग्नेचर से सत्यापित करेंगे। ऐसा होने पर ही विशेष प्रशिक्षक के अक्टूबर के वेतन का भुगतान किया जाएगा।


Kewards ; teachers,tet,students,6-14 yrs

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक