डीयू में एमबीए के लिए दाखिले शुरू ; 15 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

                    दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-18 के एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) व एमबीए (ह्यूमन रिर्सोस डेवलपमेंट) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
                    डीयू से एमबीए करने के इच्छुक आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। एमबीए के इन कोर्सेज में दाखिला कैट केस्कोर के आधार पर होगा।
                      डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए छात्र के पास 50 फीसदी अंकों के साथ बैचलर डिग्री होना आवश्यक है।
फीस स्ट्रक्चर
                       आरक्षित कोटे के छात्रों के लिए पात्रता मापदंड विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक होगा। एमबीए (आईबी) और एमबीए (एचआरडी) में दाखिले के लिए छात्रों को कैट पर्सेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और साक्षात्कार में मिले अंकों को जोड़कर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
                       यदि कोई छात्र कैट की परीक्षा दे चुका है, तो उसे कैट के स्कोर को जमा कराना होगा। वहीं जो छात्र इस साल कैट की परीक्षा देंगे, उन्हें अलग से आवेदन करना होगा।
                        आवेदन करने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को फीस के रूप में 2000 रुपये और एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग (अक्षम छात्र) को 1000 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।


Kewards ; DU ,MBA, online, CAT

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक