15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रुकने से प्रशिक्षुओं गुस्सा फूटा : पुलिस ने किया लाठी चार्ज

                  परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रुकने से प्रशिक्षुओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने एकजुट होकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय का घेराव किया और दिन भर नारेबाजी की।

                   सचिव के न मिलने एवं समस्या ज्यों की त्यों रहने पर मंगलवार को कार्यालय में तालाबंदी की तैयारी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में बीटीसी एवं टीईटी पास 15 हजार प्रशिक्षुओं की सहायक अध्यापक के रूप में भर्ती होनी है।    
         
                      सरकार दिसंबर 2014 में ही इसके लिए शासनादेश जारी कर चुकी है। उसके बाद से तीन बार आवेदन लिए गए हैं। पहली बार शासनादेश जारी होने के तत्काल बाद दूसरी बार मई 2015 में तीसरी बार 15 सितंबर को आवेदन लेने की प्रक्रिया खत्म हुई है।


                    परिषद ने प्रशिक्षुओं से वादा किया था कि वह सितंबर के अंतिम सप्ताह या फिर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इसके लिए कहा गया था कि एनआइसी से डाटा मिलते ही कटऑफ घोषित करेंगे और काउंसिलिंग कराएंगे। वहीं दूसरी ओर एनआइसी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में वह कतई रोड़ा नहीं है। विभाग जब चाहे काउंसिलिंग शुरू कर सकता है।
                    इसके बाद भी प्रक्रिया शुरू न होने से खफा प्रशिक्षुओं ने सोमवार सुबह से ही शिक्षा निदेशालय में पहुंचकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय का घेराव किया। प्रशिक्षु पूरी तैयारी से आए थे उन्होंने सपा सरकार की लाल रंग की टोपी पहन रखी थी और अफसरों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। यहां सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंची, लेकिन संख्या बल एवं प्रशिक्षुओं की एकजुटता देखकर उन्हें खदेड़ने का साहस नहीं कर सकी।
                      आखिरकार शाम तक आंदोलन चलता रहा। योगेंद्र व सत्येंद्र सिंह चंदेल आदि युवाओं ने बताया कि यदि काउंसिलिंग की तारीख घोषित न की गई तो मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में तालाबंदी करके विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
अफसरों की बातचीत बेहद खराब
                    प्रशिक्षुओं ने कहा कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा काउंसिलिंग की तारीख घोषित नहीं कर रहे हैं। इस मामले में प्रदेश के कोने-कोने से आकर युवा जानकारी लेना चाहते हैं लेकिन अफसर युवाओं को इस तरह से झिड़कते हैं कि मानों प्रशिक्षु उनके नौकर हैं।
                      मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में तालाबंदी करके विरोध-प्रदर्शन किया ,स्थिति ख़राब होते ही पुलिस ने लाठी चार्ज किया । कई लोग बुरी तरह घायल होने की सूचना है ।

Kewards : teachers,btc,15000btc,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण