बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

                 भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षा निदेशालय पर हंगामा कर रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज क34zarauर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज तथा भगदड़ में कई लोगों को गंभीर चोट लगी है।
                  सहायक अध्यापक के 15 हजार पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन लिया जा चुका है। इसके लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर प्रशिक्षु लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उनका शिक्षा निदेशालय पर जमावड़ा हुआ।
                    मांग नहीं सुने जाने से नाराज प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तथा अन्य कक्ष में तालाबंदी कर दी। जबकि, कर्मचारी भीतर ही रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस तरह से बंधक बनाए जाने से कर्मचारियों में भी नाराजगी रही तथा सूचना पाकर फोर्स निदेशालय पहुंच गई।
                      प्रशिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें विमुक्त, भानु, अजीत, मुकेश, अंकुर समेत अनेक प्रशिक्षुओं को चोटे आई हैं। कई को सिर पर भी चोट लगी है। इससे प्रशिक्षुओं का गुस्सा और भड़क गया है। उन्होंने तेज आंदोलन की घोषणा की है।

Kewards : teachers,shikshamitra,btc,sbtc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड