बीटीसी 2014 : डायट में लगभग सभी सीट्स भरी लेकिन निजी कॉलेजों में 60 फीसदी सीटें खाली

                सरकारी एवं निजी कॉलेजों में चल रहे बीटीसी प्रवेश में निजी बीटीसी कॉलेजों की 60 फीसदी खाली रह गई हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्देशन में चल रहे बीटीसी प्रवेश में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तो लगभग सभी सीटें भर गईं परंतु निजी बीटीसी कॉलेजों को ढूढ़े प्रवेशार्थी नहीं मिल रहे हैं।
                 पता चला है कि कुछ निजी बीटीसी कॉलेजों में गिनती के चार-छह सीटें ही भर पाई हैं।प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से अब तक तीन बार काउंसलिंग के लिए मेरिट गिराकर सीटें भरने की कोशिश की गई परंतु कुछ नामी कॉलेजों को छोड़कर शेष निजी बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नहीं पहुंच रहे हैं।
                   तीसरी काउंसलिंग केबाद भी अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डायट प्राचार्य को चौथी काउंसलिंग के लिए तिथि जारी कर दी गई है। अकेले इलाहाबाद जिले में ही 19 निजी बीटीसी कॉलेजों में लगभग 400 सीटें ही भर पाई हैं। इस प्रकार 550 सीटें अभी खाली हैं।


Kewards : teachers,btc,btc2014,TET

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान