बीटीसी 2014 प्रवेश : दावेदारों की भरमार सीटें खाली फिर भी एडमिशन लेने वालों का टोटा

                    आवेदकों की भरमार होने के बाद भी की सीटें भरने का नाम नहीं ले रही हैं। सही से कटऑफ जारी न होने के कारण पर्याप्त संख्या में युवा नहीं मिल रहे हैं।
                    इस बार तो जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट की ही सीटें खाली हैं। निजी कालेजों का हाल और भी खराब है। यह नौबत तब आई है जब सीटों के सापेक्ष 30 से 50 गुना तक अभ्यर्थी बुलाए गए थे।
                     सर्वोच्च न्यायालय को धता बताते हुए मनमाने तरीके से इस समय भी काउंसिलिंग जारी है और बाकायदे कटऑफ जारी हो रहे हैं।
                       2014 की करीब 50 हजार से अधिक सीटों के लिए इस बार छह लाख से अधिक आवेदन हुए थे, हालांकि उनमें से करीब एक लाख आवेदन नियमानुसार न होने पर निरस्त कर दिए गए, इसके बाद भी एक सीट पर करीब दस-दस दावेदार थे।
                         अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी फौज होने के बाद भी उनकी सही से काउंसिलिंग नहीं हो सकी। ऐसे ही हालात 2013 की काउंसिलिंग में भी आए थे।
                           सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का दावा है कि पिछले साल से सीख लेते हुए इस बार काउंसिलिंग के नियमों में बदलाव किया गया।
                           प्रदेश स्तरीय मेरिट बनाने के बजाए जिला स्तर पर ही सीटों के सापेक्ष मेरिट बनाकर काउंसिलिंग करने को कहा गया, लेकिन यह प्रयोग भी सफल नहीं हो सका। इसकी वजह यह थी कि अभ्यर्थियों को जिलेवार अलग न करके प्रदेश स्तर पर हुए आवेदन की पूरी सूची डायटों को भेज दी गई। इससे हर जिले में वही मेरिट दिख रही थी।
                          सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्देश पर जब 30 से 50 गुना अभ्यर्थी बुलाने का आदेश जारी हुआ तो मेरिट लिस्ट के कारण वह भी कारगर नहीं हो सका। अभ्यर्थी अपने पसंदीदा जिले में प्रवेश पाने की ललक में इंतजार करते रहे और दूसरी ओर डायट तक की सीटें नहीं भर सकी हैं।
                            परीक्षा नियामक कार्यालय की मानें तो अब तक करीब बीस जिलों ने रिपोर्ट भेजी है उसमें करीब दस फीसद सीटें अब भी खाली हैं वहीं निजी कालेजों में तो पचास से साठ फीसद सीटें खाली हैं।


Kewards ; teachers,btc2014,admission,btc

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

DRDO में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 10 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी