बीटीसी-2015-16 ; बढ़ीं 7500 सीटें, 150 और निजी बीटीसी कॉलेजों को दी गई संबद्धता, प्रत्येक में 50 सीटे

                  प्रदेश में बीटीसी की 7500 सीटें और बढ़ गई हैं। राज्य सरकार ने 150 और निजी बीटीसी कॉलेजों को संबद्धता दे दी है। इन कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2015-16 में दाखिला दिया जाएगा।
                 प्रदेश में इसके पहले बीटीसी के करीब 730 कॉलेज थे। नए मिलाकर 880 के आसपास कॉलेज हो जाएंगे। प्रत्येक बीटीसी कॉलेज में 50 सीटें हैं।
                सरकारी व निजी कॉलेजों को मिलाकर कुल 44,000 सीटें हो जाएंगी। सरकारी यानी डायटों में मौजूदा समय 10,450 सीटें हैं।
                 प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता बीटीसी के साथ टीईटी उत्तीर्ण है। राज्य सरकार पूर्व में बीएड वालों को छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बना देती थी, लेकिन अब बीएड वालों को इससे बाहर कर दिया गया है।
                 इसके चलते बीटीसी करने की चाहत तेजी से बढ़ी है। बीटीसी करने वालों की संख्या बढ़ती देख निजी क्षेत्रों में कॉलेज खोलने की दौड़ में कई शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता लेकर यूपी के सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां आवेदन करना होता है।
                   मानक पूरा करने वालों को एक साल के लिए संबद्धता दी जाती है। शासन ने हाल ही में 150 कॉलेजों को संबद्धता दी है।



Kewards ; teachers,btc2015,admission,TET

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम