कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल-2015 ; भर्ती के टीयर-वन परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन

               कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल-2015 (सीएचएसएल) भर्ती के टीयर-वन परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
               आयोग की ओर से 1, 15 और 22 नवंबर को परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी। अब 1 और 15 नवंबर की परीक्षा तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी, लेकिन 22 नवंबर का परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।
                आयोग की ही संयुक्त स्नातक स्तरीय-2015 मुख्य परीक्षा रविवार को शुरू होगी। विधानसभा चुनाव की वजह से इलाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बिहार में केंद्र नहीं बनाया गया है।
                 सिर्फ इलाहाबाद और लखनऊ में परीक्षा होगी। दोनों जिलों में पंजीकृत 34500 अभ्यर्थियों के लिए 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
                  वहीं, कर्मचारी चयन आयोग ने सिपाही भर्ती परीक्षा में व्यापक नकल की शिकायत पर चार पांच केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी है। इनमें एक केंद्र इलाहाबाद का भी है, जिसकी दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त की गई है।
                   इन केंद्रों पर अब 22 नवंबर को दोबारा परीक्षा होगी। चार अक्तूबर को हुई परीक्षा में कई केंद्रों पर नकल की शिकायत हुई थी। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया था।
                    इस आधार पर इलाहाबाद के एक केंद्र की दोनों पालियों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा कानपुर और मुज्जफरपुर के एक-एक तथा पटना के दो केंद्रों की सुबह की पाली की परीक्षा स्थगित की गई है।

Kewards ; ssc,chal,Exam2015

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन