72825 नियुक्तियों पर असमंजस कायम ; प्रशिक्षु शिक्षकों का धरना जारी, शिक्षा निदेशालय बना आंदोलन स्थल 

                 पहले 15 हजार शिक्षकों की भर्ती को युवाओं का आंदोलन हुआ। इस समय प्रशिक्षु शिक्षक मौलिकनियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
                  शिक्षा निदेशालयआंदोलन स्थल बन गया है, जहां आए दिन नारे ही गूंज रहे हैं। युवाओं का प्रदर्शन भले ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषदकार्यालय के सामने हो रहा है, लेकिन इसके मूल में शासन एवं आला अफसर ही हैं, जिनकी अलग राह एवं निर्णय में देरी से युवाओं को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
                  इन दिनों शिक्षकों की अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भर्तियों को निपटाने में जुटा है। इसीलिएप्रशिक्षु शिक्षकों का प्रमाणपत्र बांटने के लिए बीआरसी केंद्रों का सहारा लेना पड़ा।
                   शिक्षक भर्ती में शिक्षा विभाग के ही कईअफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। मसलनएससीईआरटी ने 72825 शिक्षकों की काउंसिलिंग करवाई तोसचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा ली है। दूसरा चरण भी अगले महीने होना है। अब मौलिकनियुक्ति सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के यहां से होनी है।
                 हालत यह है कि अब तक शिक्षकों के सभी 72 हजार पदों परनियुक्ति पूरी नहीं हो सकी हैं और न ही सचिव परीक्षा नियामक सभी की मूल्यांकन परीक्षा करा सकी है। इससे प्रशिक्षु परेशान हैं सारा ठीकरा सचिव बेसिक शिक्षा परिषद केसिर फोड़ा जा रहा है, जबकि शासन से इस संबंध में उन्हें स्पष्टआदेश भी नहीं मिल रहा है।
                  शिक्षा निदेशालय में मंगलवार को अवकाश होने बाद भी प्रशिक्षु शिक्षक लगातार दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करबेमियादी धरने पर बैठे रहे। उनका कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।


Kewards ; teachers,tet2011,72825recruitment,btc

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान